Rahul Gandhi News: 109 दिन बाद राहुल को वापस मिला अपना पुराना बंगला, बोले- पूरा हिन्दुस्तान मेरा घर है
Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपना पुराना बंगला वापस मिल गया है। दिल्ली के 12, तुगलक लेन में उनका पुराना बंगला आवंटित किया है।
Rahul Gandhi News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाली के बाद अब उन्हें अपना बंगला भी वापस मिल गया है। सूत्रों की मानें तो लोकसभा की हाउस कमेटी ने राहुल गांधी को दिल्ली के 12, तुगलक लेन स्थिति आधिकारिक आवास फिर से आवंटित किया है। वहीं, 109 दिन बाद वापस मिले बंगले को लेकर मीडिया के सवालों पर राहुल ने कहा कि पूरा हिन्दुस्तान मेरा घर है।
आपको बता दें कि इसी साल मार्च में सूरत की एक कोर्ट ने 2019 के मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी को सांसद के रूप में अयोग्य ठहराया था। जिसके बाद प्रोटोकॉल के अनुरूप ही 22 अप्रैल को राहुल गांधी से दिल्ली के 12, तुगलक लेन स्थिति आधिकारिक आवास खाली करा लिया गया था। खास बात यह है कि इस बंगले में राहुल गांधी 2005 से रह रहे थे।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मामले में राहत मिली और उनकी दो साल की सजा पर दोषसिद्धि के तहत रोक लगा दी गई। इसी के साथ ही उनकी लोकसभा सदस्यता बहाली भी हुई। जिसके बाद उन्हें अब अपना पुराना बंगला फिर से मिल गया है।
क्या है मोदी सरनेम मामला?
दरअसल, साल 2019 में आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में एक रैली के दौरान पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए, राहुल गांधी ने कहा था कि सभी चोरों का सामान्य उपनाम 'मोदी' कैसे है?" उपनाम मोदी को चोर से जोड़ने के मामले में उन पर केस दायर किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications