पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर राहुल का मोदी सरकार पर हमला- 'वो जुमलों का शोर मचाते हैं और हम...'

देश की राजधानी दिल्ली सहित कई बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमतें 90 रुपए प्रति लीटर की दर पार कर 100 के आंकड़े को छूने के लिए तैयार हैं।

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों से आम आदमी परेशान है। देश की राजधानी दिल्ली सहित कई बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमतें 90 रुपए प्रति लीटर की दर पार कर 100 के आंकड़े को छूने के लिए तैयार हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ईंधन की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी से देश की अर्थव्यवस्था पर भी गहरा असर पड़ेगा। अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर मोदी सरकार के पूरे कार्यकाल के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर एक रिपोर्ट शेयर की है।

Recommended Video

    Petrol-Diesel Price: Modi Government पर Congress के Randeep Surjewala का तंज | वनइंडिया हिंदी
    rahul gandhi

    राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल के दामों पर एक रिपोर्ट शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'वो जुमलों का शोर मचाते हैं, हम सच का आईना दिखाते हैं।' राहुल ने अपने ट्वीट में जो रिपोर्ट शेयर की है, उसमें उन्होंने लिखा है, 'जून 2014 में जब मोदी सरकार सत्ता में पहली बार आई, तब कच्चे तेल की कीमत ग्लोबल मार्केट में 93 डॉलर प्रति बैरल थी, तब पेट्रोल की कीमत 71 रुपए और डीजल 57 रुपए के करीब। लेकिन, करीब 7 साल बाद कच्चे तेल का दाम 30 डॉलर कम होकर 63 डॉलर प्रति बैरल पर है, फिर भी पेट्रोल सेंचुरी बना रहा है और डीजल उसे ही चेज कर रहा है।'

    'साल 2021 में अब तक 19 बार बढ़ीं तेल की कीमतें'
    अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने आगे लिखा, 'साल 2021 में अब तक तेल की कीमतें 19 बार बढ़ाई गई हैं मतलब 45 दिन में 19 बार कीमतों में इजाफा। इस दौरान पेट्रोल 5.28 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। 15 फरवरी 2020 से 15 फरवरी 2021 के बीच पेट्रोल 17.05 रुपए प्रति लीटर और डीजल 14.58 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+