राहुल गांधी के 'फ्लाइंग किस' पर स्मृति ईरानी ने जताई आपत्ति, कहा - यही इस खानदान के लक्षण हैं

Rahul Gandhi Flying Kiss: लोकसभा में आज अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन की बहस जारी है। सबसे पहले जहां राहुल गांधी ने अपना संबोधन दिया तो वहीं सत्तारूढ़ दल की तरफ से बोलने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को उतारा गया। राहुल गांधी ने मणिपुर मामले पर बोलते हुए केंद्र सरकार को जमकर घेरा। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को भारत माता का हत्यारा तक बता दिया। उन्होंने पीएम मोदी की तुलना रावण तक से कर दी।

लेकिन इन सब के बीच राहुल गांधी अपने एक इशारा के चलते फिर से चर्चा में आ गए। दरअसल, राहुल गांधी सदन से निकलते वक्त विपक्षी सांसदों को 'फ्लाइंग किस' (Flying Kiss)दे दिया। फिर क्या था सत्ता पक्ष से बोल रहीं केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर राहुल गांधी की जमकर क्लास लगा दी। स्मृति ईरानी ने राहुल के फ्लाइंग किस पर बोलते हुए इसे खानदानी लक्षण बता दिया। नीचे विस्तार से पढ़ें स्मृति ईरानी ने क्या कहा?

Rahul Gandhi Flying Kiss Smriti Irani

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि मुझे किसी बात पर आपत्ति है। जिसे मुझसे पहले बोलने का मौका दिया जाय। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जाते जाते एक अभद्रता की। यह केवल एक महिला द्वेषी व्यक्ति है जो संसद में बैठने वाली महिला सदस्यों को फ्लाइंग किस दे सकता है। देश की संसद में ऐसा अमर्यादित आचरण पहले कभी नहीं देखा गया। यह तो इनका खानदानी लक्षण है। नीचे देखें video...

इससे पहले भी संसद में राहुल गांधी ने आंख मारी थी जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनपर निशाना साधा था। 2018 में लोकसभा में पीएम ने कहा था कि आज आंखों ने जो किया, वह पूरे देश ने देखा है। दरअसल, राहुल गांधी संसद में पीएम मोदी को गले लगाने के बाद सीट पर बैठ जाने के बाद आंख मारने की हरकत की थी। जिसपर संसद में बवाल हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+