सूरत कोर्ट से जमानत के बाद Rahul Gandhi ने किया Tweet, कहा- 'सत्य मेरा अस्त्र, मेरा आसरा'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सूरत कोर्ट से जमानत मिलने के बाद ट्विटर पर अपनी पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सत्य मेरा अस्त्र है और सत्य ही मेरा आसरा।

सूरत की सत्र अदालत में अपील करने राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस शासित प्रदेशों के 3 सीएम और कई वरिष्ट कांग्रेसी नेता भी उनके साथ थे। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा,'सूरमा नहीं विचलित होते, क्षण एक नहीं धीरज खोते, विघ्नों को गले लगाते हैं, कांटों में राह बनाते हैं।'
इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने 3 अप्रैल की सुबह संसद में सभी सदस्यों की बैठक बुलाई, जहां उन्होंने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के नेताओं से राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने के मामले को लेकर काले कपड़े पहनने की अपील की। साथ ही विजय चौक तक मार्च निकाला।
आखिर क्या है मानहानि केस मामला?
दरअसल, 13 अप्रैल 2019 को कर्नाटक के कोलार में एक रैली को संबोधित करने के दौरान राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी के सरनेम (Modi Surname Issue) को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने रैली के दौरान कहा था कि 'सारे चोरों के सरनेम मोदी हैं।' इसी मामले पर निचली अदालत ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई। साथ ही लोकसभा सचिवालय ने 24 मार्च को उनकी संसद की सदस्यता खत्म कर दी।












Click it and Unblock the Notifications