राहुल गांधी आज भोपाल में किसान-रैली को करेंगे संबोधित
Recommended Video

भोपाल। 15 सालों के बाद सत्ता में वापस लौटी कांग्रेस मध्य प्रदेश में अपनी ताकत बढ़ाने पर जोर दे रही है। वहीं, आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी सूबे के दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गांधी आज भोपाल में किसानों की एक रैली को संबोधित करेंगे। जबकि राहुल गांधी के दौरे से पहले भोपाल में कुछ पोस्टर लगाए गए हैं, इन पोस्टर्स में राहुल गांधी को भगवान राम बताया गया है।

इन पोस्टर्स में राहुल गांधी को भगवान राम तो पीएम मोदी को रावण बताया गया है। पोस्टर पर 'चौकीदार चोर है' लिखा गया है। राहुल गांधी के दौरे को लोकसभा चुनाव के अभियान की शुरूआत माना जा रहा है। वे करीब डेढ़ बजे एयरपोर्ट पहुंचेगे और पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी दोपहर 2:30 बजे जंबूरी मैदान पहुंचेंगे जहां वे एक किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी शाम 4:30 बजे दिल्ली लौट जाएंगे।
इस सभा को लेकर ये भी खबरें हैं कि कुछ बीजेपी के बागी नेता कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। नाराज बीजेपी नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं। जबकि कर्जमाफी योजना के लिए कुछ किसान राहुल गांधी का अभिवादन भी कर सकते हैं। इस रैली के दौरान राहुल गांधी शहरी युवाओं के लिए कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं।
आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राहुल गांधी का ये दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के बाद पार्टी की कोशिश लोकसभा चुनावों में बेहतर करने की है। एमपी कांग्रेस की मीडिया सेल प्रमुख शोभा ओझा ने कहा कि पार्टी और राहुल गांधी लोगों का आभार व्यक्त करना चाहते हैं, उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications