Sitaram Yechury Death: सीताराम येचुरी के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक, कहा- मेरे मित्र थे

sitaram yechury passed away: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) के महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार 12 सितंबर को निधन हो गया। वे 72 साल के थे और पिछले काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। सीताराम येचुरी के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताया।

सीताराम येचुरी के निधन पर शोक जताते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने X पर लिखा, 'सीताराम येचुरी जी मेरे मित्र थे। भारत के विचार के रक्षक और हमारे देश की गहरी समझ रखने वाले थे। मुझे हमारी लंबी चर्चाएं याद आएंगी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।'

Sitaram Yechury passed away

वहीं, सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस पार्टी के ऑफिशियल X हैंडल पर लिखा, CPI(M) के महासचिव और वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

आपको बता दें कि सीताराम येचुरी का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे और दिल्ली एम्स के ICU में भर्ती थे। उनका श्वसन संक्रमण का इलाज किया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक सीताराम येचुरी का निधन दोपहर 3.05 बजे हुआ। वह पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे और डॉक्टरों की एक बड़ी टीम द्वारा उनका इलाज किया जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+