शिंजो आबे को गोली मारे जाने से स्तब्ध राहुल गांधी, जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की

नई दिल्ली, 08 जुलाई। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारे जाने की खबर सुनकर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी स्तब्ध हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो को गोली लगने की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, जोकि भारत-जापान के रिश्तों को मजबूत करने में अहम रहे हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं, मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। बता दें कि शिंजो आबे को जापान में चुनावी सभा के दौरान एक व्यक्ति ने गोली मार दी, जिसके बाद उनकी हालत काफी गंभीर है।

rahul gandhi

Recommended Video

    Shinzo Abe Health Update | Rahul Gandhi | Manmohan Singh | Fumio Kishida | वनइंडिया हिंदी | *News

    जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि देश इस मुश्किल समय का सामना करने की कोशिश कर रहा है। यह इस तरह का अपराध है जिसे माफ नहीं किया जा सकता है। जिस तरह से शिंजो आबे को गोली मारी गई उसके तुरंत बाद वह जमीन पर गिर गए और उनके शरीर से खून बहने लगा। रिपोर्ट के अनुसार शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ा है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रधानमंत्री कहा कि डॉक्टर शिंजो आबे को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अभी भी प्रधानमंत्री की हालत गंभीर बनी हुई है।

    शिंजो आबे को गोली मारे जाने का वीडियो भी सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि जब शिंजो आबे भाषण दे रहे हैं तभी पीछे से एक व्यक्ति उन्हें शॉट गन से गोली मार देता है। मौके पर दो फायर हुए हैं, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों गोलियां उन्हें लगी हैं या नहीं। घटना के तुरंत बाद मौके पर संदिग्ध हमलावर ने भागने की कोशिश की जिसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। यही नहीं घटनास्थल से उस हथियार को भी बरामद कर लिया गया है, जिससे शिंजो आबे को गोली मारी गई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार संदिग्ध हमालवर पूर्व नौसेना का अधिकारी है और वह प्रोफेसर भी रह चुका है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिरकार हमलावर ने शिंजो आबे को गोली क्यों मारी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+