उपसभापति चुनाव में एनडीए के साथ जाने से टीआरएस पर भड़की कांग्रेस, 13 को हैदराबाद में रैली करेंगे राहुल गांधी
Recommended Video

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दो दिवसीय हैदराबाद यात्रा 13 अगस्त से शुरू होगी। राहुल की इस यात्रा को लेकर ऐसी संभावना है कि वो हैदराबाद में तेलंगाना राष्ट्र समिति और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोल सकते हैं। खबरों के मुताबिक, राहुल गांधी TRS पर राज्यसभा डिप्टी चेयरमैन के चुनाव में एनडीए को वोट करने को लेकर निशाना साध सकते हैं। कांग्रेस ने टीआरएस के इस कदम को मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और बीजेपी के बीच अंदरखाने में हुई डील बताया है।
ये भी पढ़ें: केरल: 50 साल में पहली बार आई ऐसी भीषण तबाही, अब तक 29 लोगों की मौत, 54,000 से ज्यादा लोग बेघर

TRS और कांग्रेस आमने-सामने
वहीं, तेलंगाना कांग्रेस चीफ उत्तम कुमार रेड्डी ने हमला बोलते हुए कहा कि इससे साबित होता है कि TRS बीजेपी की अघोषित सहयोगी है। हालांकि इस आरोप को टीआरस ने खारिज करते हुए कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि ये लड़ाई कांग्रेस और बीजेपी के बीच नहीं थी। हरिवंश नारायण सिंह जदयू के उम्मीदवार थे और नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव को फोन कर सहयोग मांगा था। नीतीश को टीआरएस एक सेक्युलर नेता के रूप में देखती है। उनको सपोर्ट करने का मतलब ये नहीं हम बीजेपी के साथ थे।

'टीआरएस बीजेपी को मुद्दों पर आधारित समर्थन देगी'
टीआरएस नेता जितेंदर रेड्डी ने कहा, कांग्रेस कौन होती है कहने वाली कि हम बीजेपी के साथ थे। हमने हमेशा यह कहा है कि टीआरएस बीजेपी को मुद्दों पर आधारित समर्थन देगी। जब भी वे सही होते हैं, हम उनका समर्थन करते हैं। जब वे गलत होते हैं, तो हम उनका विरोध करते हैं।

ओवैसी भी हो सकते हैं राहुल के निशाने पर
वहीं, अब राहुल गांधी तेंलगाना सरकार की विफलताओं को मुद्दा बनाकर उनपर हमला बोलने की रणनीति बना रहे हैं। जबकि उनके निशाने पर असदुद्दीन ओवैसी पर भी होंगे। औवेसी और कांग्रेस के बीज कुछ सालों तक रिश्ते अच्छे थे लेकिन अब औवेसी मुस्लिमों की हालत के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार मानते हुए उनपर हमला बोलने लगे हैं। वहीं, कांग्रेस भी औवेसी को बीजेपी का साझेदार बताती रहती है।
ये भी पढ़ें: अमित शाह ने विपक्षी एकजुटता की ली चुटकी, कहा, देश में समय से पहले नहीं होंगे आम चुनाव












Click it and Unblock the Notifications