Rahul Gandhi: पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंचे राहुल, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
और नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी पर प्रवर्तन निदेशालय की जांच के विरोध में पार्टी मुख्यालय में पुलिस के प्रवेश और पार्टी सांसदों के साथ दुर्
नई दिल्ली, 20 जून: नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लगातार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है। सोमवार को भी राहुल गांधी पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे हैं, आज उनसे पूछताछ का चौथा दिन है। वहीं राहुल गांधी से पूछताछ करने के विरोध में कांग्रेस की ओर से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। दिल्ली समेत देश के कई शहरों में कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी से बीते हफ्ते भी लगातार तीन दिन तक ईडी ने पूछताछ की थी। पढ़िए, इस मामले से जुड़े सभी लाइव अपडेट।
Recommended Video
National Herald Case: Rahul Gandhi से ED की पूछताछ, Congress Protest | वनइंडिया हिंदी | *Politics

लाइव अपडेट्स:-
LIVE Feed
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन पर सागर प्रीत हुड्डा स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) दिल्ली पुलिस ने बताया कि नई दिल्ली इलाके से आज करीब 240 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 8-10 वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी हैं। बाकी पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हैं।
नेशनल हेराल्ड में ED द्वारा राहुल गांधी के पूछताछ वाले मामले पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जो सत्याग्रह के नाम पर इस तरह का हुडदंग, हंगामा कर रहे हैं, वे अपने आप में कांग्रेस की सेहत के लिए ठीक नहीं है। आप भ्रष्टाचार को अपराध का सुरक्षा कवच पहनाने की कोशिश कर रहे हैं। ये जो हाहाकार हो रहा है, उससे ना तो कांग्रेस का कोई फायदा होने वाला है और न ही कांग्रेस के परिवार का।
हम पर दवाब बनाना राजनीतिक साजिश है। दिल्ली पुलिस पार्टी मुख्यालय में घुस कर लाठीचार्ज कर रही है। नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। लोकतंत्र में हमें विरोध करने का अधिकार है। हमने कोई कानून नहीं तोड़ा है। सरकार के पास हमारी आवाज को दबाने का अधिकार नहीं है: कांग्रेस नेता सचिन पायलट
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications