क्या मंदिर जाने से पहले राहुल गांधी ने खाया था चिकन, एक सच ये भी
बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी के चिकन विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। चुनाव प्रचार से पहले राहुल ने एक बार फिर से मंदिरों में माथा टेकने का काम शुरू किया, लेकिन बीजेपी ने राहुल के मंदिर जाने को लेकर नया विवाद शुरू कर दिया है। राज्य के बीजेपी प्रमुख और सीएम पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने ट्वीट कर राहुल गांधी के चिकन विवाद को फिर से तूल ले दिया। येदियुरप्पा ने मंगलवार को ट्वीट किया कि राहुल गांधी ने मंदिर जाने से पहले 'जावरी चिकन' खाया था। उन्होंने इस विवाद में सीएम सिद्धारमैया को भी लपेट लिया और कहा कि राहुल गांधी ने नरसिम्हा स्वामी के दर्शन करने से पहले चिकन खाया था।

हालांकि राहुल गांधी ने चिकन खाया था या नहीं इसे लेकर कोई सबूत नहीं है। एक स्थानीय रिपोर्टर ने इस बारे में सबसे पहले खबर लिखी थी। जिसके बाद कयासों का दौर चल रहा है। स्थानीय रिपोर्टर ने एसपीजी के ये पूछा था कि इस पैकेट में क्या है, जिसपर उसे जवाब मिला कि पैकेट में फिश और चिकन है। इसी के आधार पर रिपोर्टर ने नतीजा निकाल लिया कि राहुल गांधी ने मंदिर जाने से पहले चिकन खाया।
आपको बता दें कि कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरे य़े और वहीं खाना भी खाया था। इस गेस्ट हाउस के अंदर जाने की इजाजत किसी को नहीं थी। इसलिए इस बात का कोई सबूत नहीं है कि राहुल ने मंदिर जाने से पहले चिकन खाया था कि नहीं। पूरा विवाद सिर्फ कयास पर है। बीजेपी इसे आस्था से जोरकर कांग्रेस को झटका देना चाह रही है।












Click it and Unblock the Notifications