'राहुल गांधी ने पूर्व PM पीवी नरसिम्हा राव को नहीं दी थी श्रद्धांजलि', पोते एनवी सुभाष ने लगाया बड़ा आरोप

पूर्व पीएम नरसिम्हा राव के पोते ने राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को निरर्थक चलने वाला अभ्यास बताया है।

rahul gandhi

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त दिल्ली में है। रविवार को राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक 'सदैव अटल' पर जाकर श्रद्धांजलि दी। जिसको लेकर राजनीति गरमा गई है। एक तरफ भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने जहां इसे दिखावा और नाटक बताया है। वहीं, इसको लेकर पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव के पोते और भाजपा नेता एनवी सुभाष ने राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा जब हैदराबाद में थी तो राहुल गांधी ने स्मारकों का दौरा किया था।

इस दौरान राहुल गांधी ने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और यहां तक कि अटल बिहारी वाजपेयी सहित पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी, लेकिन गैर-गांधी पीएम पीवी नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि नहीं दी थी। राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए एनवी सुभाष ने कहा कि हैदराबाद में अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी की प्रतिमा के पास एक रैली को संबोधित किया था, लेकिन वे जानबूझकर बिना श्रद्धांजलि दिए चले गए।

Recommended Video

    अंतिम गैर-गांधी Congress President Sitaram Kesari क्यों हुए थे बेइज्जत ? | वनइंडिया हिंदी *Politics

    एनवी सुभाष यहीं नहीं रुके, उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक निरर्थक चलने का अभ्यास है। आपको बता दें कि कांग्रेस पर हमेशा से पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की अपेक्षा का करने का आरोप लगता आ रहा है। इसको लेकर पीएम मोदी भी कई बार कांग्रेस पर हमला बोल चुके हैं। एक बार एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि अगर कांग्रेस 2004 से 2014 के बीच कभी भी राव की तारीफ की है तो प्रमाण दें।

    1991 में बने थे भारत के प्रधानमंत्री
    मालूम हो कि नरसिम्हा राव का निधन 23 दिसंबर 2004 को हुआ था। 28 जून 1921 को जन्‍में नरसिम्‍हाव राव के कामों की तारीफ नहीं करने को लेकर कांग्रेस पर हमेशा से आरोप लगते आ रहे हैं। पीवी नरसिम्हा राव 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे थे। नरसिम्हा राव के दौर में ही भारत में आर्थिक उदारवाद के रास्ते खुले। हमेशा से गांधी परिवार से नरसिम्हा राव के रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। राजीव गांधी के आकस्मिक निधन के बाद नरसिम्हा राव को प्रधानमंत्री बनाया गया था।

    ये भी पढें- सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी को बताया 'तपस्वी', कहा-'वे अभी सिर्फ अपनी तपस्या पर कर रहे फोकस'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+