राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर को फिर से पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की
नई दिल्ली, 10 अगस्त। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद दो दिन के दौरे पर जम्मू कश्मीर में हैं। श्रीनगर स्थित कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय का उद्घाटन करने के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर पूर पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की है। राहुल गांधी ने कहा कि हम मांग करते हैं कि जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य के तौर पर फिर से बहाल किया जाए और प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराया जाए। बता दें कि केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल के जरिए दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश में बांट दिया था, जिसके बाद 30 अक्टूबर से जम्मू कश्मीर और लद्दाख दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बन गए थे। यही नहीं आर्टिकल 370 को खत्म करके जम्मू कश्मीर को संविधान में प्राप्त विशेष दर्जे को भी समाप्त कर दिया गया था।
Recommended Video

मैं बार-बार यहां आऊंगा
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमारा परिवार दिल्ली में रहता है, लेकिन इससे पहले वह इलाहाबाद और उससे भी पहले कश्मीर में रहता था। मैं भी कश्मीरियत में भरोसा रखता हूं, उसका कुछ हिस्सा मेरी नसो में भी है। हमने कश्मीर मसले को सुलझाने की दूसरे तरह से कोशिश की, हमने इसे प्यार और लोगों से साथ बातचीत करके सुलझाने की कोशिश की थी। लेकिन भाजपा ने हमारे अच्छे कामों को रौंद दिया। हमे पता है कि जम्मू कश्मीर के लोग दुखी हैं, मैं प्यार और आपसी समझ का रिश्ता चाहता हूं। मैं आप लोगों के साथ खड़ा रहूंगा और तबतक आपके साथ लड़ूंगा जबतक आपको पूर्व राज्य का दर्जा नहीं मिल जाता है। मैं जम्मू कश्मीर और लद्दाख का दौरा कर रहा हूं, यह सिर्फ एक शुरुआत है। दो साल पहले मुझे एयरपोर्ट पर रोक दिया गया गया था, लेकिन मैं बार-बार यहां आऊंगा।
हमे संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा
इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर संसद में उन्हें पेगासस मुद्दे पर नहीं बोलने देने को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम पेगासस, बेरोजगारी, कश्मीर, भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाना चाहते थे लेकिन हमे इसकी इजाजत नहीं दी गई। राहुल ने कहा कि 5 अगस्त के फैसले के बाद यहां 16500 लोगों को जेल में डाल दिया गया, यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी नहीं छोड़ा गया। गौर करने वाली बात है कि 5 अगस्त को 2019 को केंद्र सरकार ने घाटी में आर्टिकल 370 को खत्म कर दिया था।
5 मिनट में मिल सकता है पूर्ण राज्य का दर्जा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर से भी छोटे हैं लेकिन उन्हें पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त है। हमारी जमीन का अधिकार हमे दिया गया था, जिसे महाराजा हरि सिंह ने सुनिश्चित किया था। बेरोजगारी यहां चरम पर है, उद्योग चरमरा गया है। मौजूदा संसद सत्र में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं, केंद्र चाहे तो एक बार फिर से बिल लाकर जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य बना सकता है। इसमे सिर्फ पांच मिनट लगेंगे।












Click it and Unblock the Notifications