राहुल के पास ब्रिटिश नागरिकता, खत्म हो सांसदी: सुब्रमण्यम स्वामी
नई दिल्ली। एक बार फिर से बीजेपी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा वार किया है, उन्होंने राहुल गांधी पर ब्रिटेन का भी नागरिक होने का आरोप लगाते हुए उनकी भारतीय नागरिकता खत्म करने की मांग की है।
इस सिलसिले में उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी को एक चिठ्ठी भी लिखी है, जिसमें उन्होंने मांग की है कि राहुल गांधी की भारतीय सदस्यता को खत्म किया जाये। स्वामी ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि उनके पास सबूत है जिससे साबित होता है कि राहुल गांधी भारत के साथ ही ब्रिटेन की नागरिकता भी रखे हुए हैं जो पूरी तरह असंवैधानिक है।
उन्होंने ब्रिटेन से हासिल कुछ दस्तावेज भी मीडियाकर्मियों को दिखाए और कहा कि इनमें एक ऐसी ब्रिटिश कंपनी का रिकार्ड भी हैं, जिसमें गांधी की 65 फीसदी हिस्सेदारी है , ऐसे में राहुल को भारत के नागरिक होने का कोई हक नहीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 में गांधी ने ब्रिटेन के आयकर विभाग में रिर्टन भी भरा था जो पूरी तरह साबित करता है कि वह ब्रिटेन के नागरिक हैं और वहां की कंपनियों में हिस्सेदार हैं, इसलिए उन्हें भारतीय नागरिक होने का कोई अधिकार नहीं है।
यह कोई पहला मौका नहीं है जब स्वामी ने राहुल पर इस तरह के आरोप लगाये हैं, इससे पहले भी वो कई बार सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर आरोप लगा चुके हैं।













Click it and Unblock the Notifications