लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से कल मिलेंगे राहुल गांधी
लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से कल मिलेंगे राहुल गांधी
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी बुधवार (13 अक्टूबर) को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे। इस दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी पार्टी का एक डेलिगेशन भी होगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे, इस बात की अधिकारिक जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति भवन की ओर से राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं को मिलने के लिए सुबह करीब 11:30 बजे का समय दिया गया है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का डेलिगेशन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ किसानों की मौत के मामले में चर्चा करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस का यह डेलिगेशन राष्ट्रपति से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टोनी के इस्तीफे की मांग कर सकते हैं। कांग्रेस नेताओं की मांग है कि इस मामले में राष्ट्रपति के हस्तक्षेप की जरूरत है।
Recommended Video
कांग्रेस ने पत्र लिख राष्ट्रपति से मांगा था मिलने का वक्त
कांग्रेस पार्टी ने पत्र लिखकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने का समय मांगा था। कांग्रेस ने पत्र में लिखा था कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की दी हुई खुली चुनौती की वजह से लखीमपुर खीरी में हिंसा भड़की और थार जीप के नीचे किसानों को कुचलना और भी दुखद है। वहां मौजूद किसानों ने सार्वजनिक तौर पर कहा है कि जीप मंत्री के बेटे चला रहे थे। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद उचित कार्रवाई नहीं हो रही है।
जानिए क्या है लखीमपुर खीरी हिंसा मामला?
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार (03 अक्टूबर) को तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत 9 लोगों की मौत हो गई है। इस मामले पर पुलिस ने फिलहाल केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को हिरासत में लिया है। आरोप है कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा ने प्रदर्शनकारी किसानों पर पीछे से तेज रफ्तार में गाड़ी चढ़ा दी। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद किसानों ने इस मामले में एफआईआर में आशीष मिश्रा समेत 8 लोगों के खिलाफ हत्या की शिकायत की है।












Click it and Unblock the Notifications