Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर आई राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- जनादेश से सबक लेंगे

नई दिल्ली, 10 मार्च: पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर जनता का धन्यवाद दिया और अपनी पार्टी की हार को स्वीकारा है। राहुल गांधी ने कहा कि, कहा कि उनकी पार्टी इस जनादेश से सबक लेगी और देश के लोगों के हित में काम करती रहेगी।

Rahul Gandhi concedes defeat in Assembly polls says Humbly accept people’s verdict

नतीजों पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, हमें जनमत स्वीकार्य है। उन्होंने कहा, जनादेश जीतने वालों को शुभकामनाएं। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद देता हूं। हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हितों के लिए काम करते रहेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस ने पंजाब में सत्ता गंवा दी और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

Rahul Gandhi concedes defeat in Assembly polls says Humbly accept people’s verdict

पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी की आंधी पार्टी महज 18 सीटों पर सिमट गई। वहीं, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सिर्फ दो सीटों पर आगे है। उत्तराखंड में कांग्रेस के पक्ष में नतीजों की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन यहां पर भी बीजेपी सत्ता बचाने में कामयाब रही। उत्तराखंड में कांग्रेस सिर्फ 18 सीटें ही जीत सकी है।

वहीं इस हार पर कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि, ''लोकतंत्र में जनता का विवेक और जनता का आदेश सर्वोपरि है। हम आज के जनादेश का सम्मान करते हुए जनता-जनार्दन का आभार व्यक्त करते हैं। महंगाई, बेरोजगारी, सरकारी संपत्तियों की नीलामी, आवारा पशु, महिलाओं दलितों पर अत्याचार और जनता के तमाम वास्त​विक मुद्दों पर हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+