चार महीने में दो करोड़ नौकरियां गई, झूठी खबरों से अर्थव्यवस्था का सच नहीं छिप सकता- राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना काल में लोगों की नौकरी जाने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए लिखा है कि चार महीने में दो करोड़ लोगों की नौकरियां चली गई हैं। अर्थव्यवस्था के सत्यानाश को अब देश से छिपाया नहीं जा सकता। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में अर्थव्यवस्था के बहाने फेसबुक पर नियंत्रण के आरोपों को लेकर भी निशाना साधा है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi का बढ़ती बेरोजगारी को लेकर Modi सरकार पर बड़ा हमला | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खबर का स्क्रीनशॉट ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'पिछले चार महीनों में करीब दो करोड़ लोगों ने नौकरियां गंवाईं हैं. दो करोड़ परिवारों का भविष्य अंधकार में है. फेसबुक पर झूठी खबरें और नफरत फैलाने से बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था के सर्वनाश का सत्य देश से नहीं छुप सकता।'

    सुरजेवाला ने भी घेरा

    इसी मुद्दे पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी सरकार को घेरा है। सुरजेवाला ने ट्वीट में लिखा कि 'अब सच्चाई जग ज़ाहिर है। केवल अप्रैल-जुलाई 2020 में 1,90,00,000 नौकरीपेशा लोगों की नौकरी गई। अकेले जुलाई माह में 50,00,000 नौकरी गई। खेती और कन्स्ट्रक्शन में 41,00,000 नौकरी गई कुल 14,00,00,000 से अधिक नौकरी गई भाजपा ने देश की रोज़ी रोटी पर ग्रहण लगाया।

    जुलाई में गई 50 लाख नौकरियां

    राहुल गांधी और सुरजेवाला ने जिस खबर के हवाले से सरकार को घेरा है। उस खबर में कोरोना महामारी से हुए नुकसान के चलते अब तक 1.89 करोड़ नौकरियों के जाने का दावा किया गया है। जिसमें जुलाई माह में ही 50 लाख लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। ये आंकड़े सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकॉनॉमी(सीएमआईआई) ने जारी किए हैं।

    राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के नेता काफी समय से मोदी सरकार पर कोरोना से निपटने को लेकर गलत नीति अपनाने का आरोप लगाते रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने कोरोना के दौरान चीजों को सही से हैंडल नहीं किया। अर्थव्यवस्था बुरे दौर में है। यही वजह है कि करोड़ों लोगों को नौकरियों से हाथ धोना पड़ा है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा मुख्यधारा मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब्जा कर लोगों तक सही जानकारी नहीं जाने दे रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+