राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपने पालूत कुत्ते का वीडियो, खोले कई राज
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। राहुल ट्विटर पर काफी सक्रिय हो गए हैं। उनके ट्वीट्स खूब रीट्वीट्स और लाइक किए जा रहे हैं, जिसे लेकर बीजेपी के कई नेताओं ने सवाल खड़े किए है। राहुल ने बड़े ही रोचक अंदाज में अपने विरोधियों को जवाब दिया है। राहुल के इस जवाब को भी खूब पसंद किया जा रहा है। राहुल गांधी ने रविवार को एक विडियो ट्वीट किया। इस विडियो के जरिए उन्होंने अपने विरोधियों को जवाब दिया जो उनपर ये आरोप लगाते हैं कि वो अपना ट्विटर अकाउंट खुद हैंडल नहीं करते हैं।

वीडियो में राहुल अपने पालतू कुत्ते के साथ हैं। इसे राहुल ने खुद की शूट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनका पालतू कुत्ता कैसे उनके आदेश को मानता है। इस ट्वीट में राहुल उन विरोधियों को भी जवाब दे रहे हैं जो कहते हैं कि राहुल का ट्विटर अकाउंट वह खुद हैंडल नहीं करते। इस ट्वीट के जरिए राहुल ने बताया है कि वो अपना ट्वीट खुद हैंडल करते हैं।विडियो में राहुल गांधी की आवाज भी सुनी जा सकती है, जिसमें वह अपने पालतू डॉगी को पुचकारते हुए नमस्ते करने के लिए कह रहे हैं।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में राहुल गांधी के ट्वीट को रीट्वीट्स किए जाने में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है, जिसकी वजह से उनपर आरोप लगने लगा है कि वो बॉट्स का सहारा ले रहे है। बीजेपी के नेता इसके लिए न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट का सहारा ले रहे है, जिसमें दावा किया गया था कि राहुल के ट्वीट को विदेशों से फर्जी अकाउंट्स की मदद से रीट्वीट किया जा रहा है। राहुल के ट्विट को रीट्वीट्स करने के लिए बॉट्स यानी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन अब राहुल ने उसका जवाब अनोखे ढंग से दिया है।
.












Click it and Unblock the Notifications