पनामा में सीएम शिवराज के बेटे का नाम लेकर पलटे राहुल गांधी, कहा- मैं कन्फ्यूज हो गया था

Recommended Video

    MP Election 2018:Rahul Gandhi की Vyapam Scam पर फिसली जुबान, Shivraj से मांगी माफी | वनइंडिया हिंदी

    भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पनामा पेपर में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंंह चौहान के बेटे का नाम लेकर बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। राहुल गांधी ने कल मध्य प्रदेश के दौरे पर एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि मामाजी के जो बेटे हैं, उनका नाम पनामा पेपर लीक में निकलता है, लेकिन सीएम का बेटा होने के कारण उनपर कोई कार्रवाई नहीं होती है। इसके बयान पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा था कि उनके व उनके परिवार पर झूठे आरोप लगाने के लिए राहुल गांधी पर मानहानि का केस करेंगे।

    Rahul Gandhi clarifies on his remark that MP CMs son was named in Panama papers

    वहीं, राहुल गांधी ने शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय का नाम पनामा पेपर लीक में लेने के अपने कल के बयान पर कहा, 'बीजेपी में इतना भ्रष्टाचार है कि मैं कल कन्फ्यूज हो गया था। मध्य प्रदेश के सीएम ने पनामा नहीं किया, उन्होंने तो ई-टेंडरिंग और व्यापमं स्कैम किए हैं।'

    राहुल गांधी के बयान के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया था, 'राहुल गांधी व्यापमं से लेकर पनामा पेपर्स तक मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे हैं। कल मैं उनके खिलाफ मानहानि का आपराधिक मामला दर्ज कराऊंगा। पिछले कई वर्षों से कांग्रेस मेरे और मेरे परिवार के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रही हैं। हम सबका सम्मान करते हुए मर्यादा रखते हैं, लेकिन आज तो राहुल गांधी ने मेरे बेटे का नाम पनामा पेपर्स में आया है कह कर, सारी हदें पार कर दी। कल ही हम उन पर मानहानि का दावा कर रहे हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+