प्रशांत किशोर का दावा-' राहुल बन सकते हैं PM लेकिन भाजपा की होगी यूपी में प्रचंड जीत'

नई दिल्ली, 16 दिसंबर। देश की लगभग हर बड़ी राजनीतिक पार्टी के साथ काम कर चुके चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से चौंकाने वाली बातें कही हैं। उन्होंने टाइम्सनाउ के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि 'भले ही ममता बनर्जी ने बंगाल में तगड़ी जीत हासिल की हैं लेकिन बिना कांग्रेस के मजबूत विपक्ष की संभावना कम है और उन्हें लगता है कि राहुल गांधी के अंदर पीएम बनने की पूरी क्षमता है।'

 क्या राहुल गांधी देश के पीएम बन सकते हैं?

क्या राहुल गांधी देश के पीएम बन सकते हैं?

दरअसल इंटरव्यू में उनसे रैपड फायर सवाल किया गया था कि 'क्या राहुल गांधी देश के पीएम बन सकते हैं?' जिस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि 'हां' वो पीएम बन सकते हैं लेकिन भाजपा को हराने के लिए एक सशक्त विपक्ष होना चाहिए, भले ही यूनाइटेड विपक्ष न हो बल्कि मजबूत विपक्ष होना चाहिए केवल दलों को एकत्र करके भाजपा को हरा नहीं सकते हैं और एक सशक्त विपक्ष बिना कांग्रेस के संभव नहीं है।'

 ये चार एम हैं

ये चार एम हैं

उन्होंने आगे कहा कि 'मजबूत विपक्ष बनाने के लिए एक मजबूत चेहरा चाहिए और इसके अंदर 4 M होने चाहिए।'

ये चार एम हैं

  • M-मैसेंजर
  • M-मैसेज
  • M-मिशनरी
  • M-मैकेनिक्स।

Recommended Video

    Prashant Kishor ने Rahul Gandhi को बताया PM material, कही ये बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी
    क्या यूपी में भाजपा की वापसी होने वाली है?

    क्या यूपी में भाजपा की वापसी होने वाली है?

    इसके जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा कि 'हां बीजेपी 2017 के मुकाबले 2022 में उत्तर प्रदेश में ज्यादा सीटें ला सकती है लेकिन ये कई गांरटी नहीं है कि जो साल 2022 में जो चुनाव जीतेगा वो ही साल 2024 में भी विजयी होगा।'

    पीएम मोदी बेहद ताकतवर

    पीएम मोदी बेहद ताकतवर

    पीएम मोदी के बारे में प्रशांत किशोर ने कहा कि 'मैं पहले भी कह चुका हूं और आज फिर से कह रहा हूं कि पीएम मोदी इस वक्त जहां हैं वहां वो अपनी ताकत और काम की वजह से हैं, प्रशांत किशोर जैसे छोटे लोग किसी को हरा या जीता नहीं सकते हैं। बीजेपी यूपी में 2017 से भी बड़ी जीत हासिल कर सकती है।'

    कांग्रेस में जाने वाला था लेकिन...

    प्रशांत किशोर ने खुलासा किया कि उनकी और कांग्रेस के बीच कई राउंड बातें हुई थीं। वो राहुल गांधी से मिले थे, ये मुलाकात काफी अच्छी रही थी। मैंने उन्हें पार्टी को फिर से खड़ा करने का फार्मूला दिया था, वो बहुत सारे मुद्दों पर मुझसे सहमत भी थे, अब यह उनके ऊपर है कि वो उस फार्मूले के अप्लाई करते हैं या नहीं। दो-तीन प्वाइंट पर हमारे विचार नहीं मिले थे। मैंने तो कांग्रेस ज्वाइन करने का प्लान बना लिया था लेकिन फिर बात नहीं बन पाई और मैं फिर वहां नहीं गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+