Rahul Gandhi के जन्मदिन पर 'मीम्स' की बाढ़, सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स और फैंस में जबरदस्त भिड़ंत

Rahul Gandhi birthday 2025: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आज उनके 54वें जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और कांग्रेस के सहयोगियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राहुल गांधी सुुबह से ही ट्रेंड कर रहे हैं, जहां नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को सराहा। वहीं सोशल मीडिया के योद्धाओं ने अपने पिटारे से कई मीम्स की मिसाइलें छोड़ी। पढ़िए Social media पर वायरल हो रहे है कुछ फनी कमेंट्स....

rahul-gandhi-birthday-2025

एक तरफ बधाइयों की लाइन, दूसरी तरफ मीम्स की फायरिंग

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अपना 54वें जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जहाँ एक ओर देश भर से नेताओं और सहयोगियों को बधाइयों का तांता लगा है , वहीं सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वालों ने भी मौके को खाली नहीं जाने दिया और मोर्चा संभाल लिया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर #HappyPappuDiwas ट्रेंड करने लगा और देखते ही देखते यूजर्स ने तरह-तरह के मीम्स और व्यंग्य पोस्ट्स की बौछार कर दी है।

एक ओर जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई बड़े नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं। वहीं सोशल मीडिया पर "पप्पू दिवस" मनाने वाले ट्रोल्स ने उन्हें "जननायक पप्पू", "कलनायक", और "हमेशा युवा नेता" जैसे तंज कसते टैग्स के साथ ट्रोल किया।

वायरल हो रही मीम्स

"Another year older, still 92 elections lost... still youth leader!"

इसके साथ एक तस्वीर जिसमें राहुल गांधी पार्टी के झंडे के साथ "युवा नेता" के टैग के नीचे खड़े हैं।

"Happy Birthday Kalnayak"

एक मीम में बॉलिवुड फिल्म कलनायक के पोस्टर पर राहुल गांधी का चेहरा मॉर्फ किया गया।

"Has he returned from Soros' feast?"

कई यूज़र्स ने इस तरह के तंज कसे, जो जॉर्ज सोरोस से कथित संबंधों को लेकर बार-बार उठते रहे सवालों की ओर इशारा करते हैं।

"Happy Pappu Diwas Piddiyon!"

'पप्पू' शब्द और 'पिद्दी' शब्द को लेकर भी तमाम मीम्स और कमेंट्स वायरल हुए। कुछ यूज़र्स ने कांग्रेस समर्थकों को 'पिद्दी आर्मी' कहकर संबोधित किया।

सोशल मीडिया पर दो फाड़

इस ट्रोल स्टॉर्म के बीच कांग्रेस समर्थक भी चुप नहीं बैठे। उन्होंने युद्ध के मैदान का एक कोना पकड़ा और फिर #BharatJodoYatra, #जननायक_राहुल_गांधी और #RahulGandhi54Years जैसे हैशटैग्स के जरिए नेता प्रतिपक्ष के सामाजिक सरोकारों और यात्राओं को याद दिलाते हुए उन्हें एक "जनता का नेता" बताया।

वहीं अगर पॉलिटिकल इमेज की बात करें तो ये ट्रोलिंग और मीम्स भले ही वर्चुअल स्पेस में मजाक के तौर पर देखे जाएं, लेकिन इनके जरिए राजनीतिक नैरेटिव गढ़ने और छवि निर्माण या ध्वस्त करने की कोशिशें होती हैं।

राहुल गांधी के जन्मदिन ने एक बार फिर भारतीय राजनीति के डिजिटल फ्रंट को गर्मा दिया है - जहाँ नेता बधाई दे रहे हैं, वहीं ट्रोल्स मीम बनाकर डिजिटल महायुद्ध छेड़ दिए हैं। अब देखना यह है कि इन मीमों से छवि बनती है या बिगड़ती है, या फिर जनता अब इन सबको सिर्फ 'इंटरटेनमेंट' मानकर स्क्रॉल कर देती है?

आप किस टीम में हैं - #HappyPappuDiwas वाले या #जननायक_राहुल_गांधी वाले?

राहुल गांधी का जन्मदिन न केवल राजनीतिक बधाइयों का दिन रहा, बल्कि उनके सामाजिक योगदान और विचारधारा को लेकर व्यापक चर्चा का केंद्र भी बना। जहां सत्ता पक्ष ने उन्हें शुभकामनाएं देकर राजनीतिक सौहार्द का परिचय दिया, वहीं विपक्ष और समर्थकों ने उन्हें सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों का प्रतीक बताया। राहुल गांधी के समर्थक आशान्वित हैं कि आने वाले वर्षों में वे देश में एक बड़ी भूमिका निभाते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+