'देश में भाईचारा स्थापित करने वाली यात्रा', राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से लौटे नेताओं का रिएक्शन
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस ने जमीनी सतह मजबूत करने के लिए अपनी यात्रा आज से शुरू कर दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा 15 राज्यों को कवर करते हुए करीब 6713 किलोमीटर का सफर तय करेगी। रविवार यानी आज मणिपुर के थौबल से हुई।
यात्रा में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और बहुजन समाज पार्टी (BSP) से निलंबित लोकसभा सांसद दानिश अली भी पहुंचे। यात्रा के बाद वापस लौटे सभी नेताओं ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। आइए जानते हैं पहले दिन यात्रा पर क्या बोले ?

'देश में भाईचारा स्थापित करने वाली यात्रा'
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लेने के बाद मणिपुर से लौटने पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मैं राहुल गांधी को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने अपने मजबूत संकल्प को प्रदर्शित किया है। यह (भारत जोड़ो न्याय यात्रा) का दूसरा संस्करण है। भारत जोड़ो यात्रा...देश में भाईचारा स्थापित करने के लिए शुरू की गई है।
जानें अन्य नेताओं ने क्या कहा?
- कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार का उत्साह मणिपुर के लोगों में दिख रहा था...आज मुझे वहां एकता देखने को मिली। यही सफलता यात्रा की गारंटी है। बीजेपी टूटेगी, कांग्रेस एकजुट होगी।
- कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह भव्य, ऊर्जावान और व्यापक थी। हम इसे सौभाग्य मानते हैं कि हमें इस यात्रा का हिस्सा बनने का मौका मिला।
- गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि लोगों ने राहुल गांधी की यात्रा को प्यार से समर्थन दिया है। वोट बैंक की राजनीति के कारण देश का माहौल खराब हुआ है। यह यात्रा आम लोगों के अधिकार के लिए है।
- हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा आज से शुरू हो गई है, यात्रा लगभग 6,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। वहां (मणिपुर) प्रतिक्रिया बहुत अच्छी थी।
- कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि यात्रा अभी शुरू हुई है और बहुत अच्छी शुरुआत हुई है। यात्रा चलती रहेगी और इसका हमारे मनोबल पर असर पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications