'जैसे मेरे पिता की मौत हुई थी वैसा महसूस कर रहा', वायनाड भूस्खलन की त्रासदी देखकर भावुक हुए राहुल गांधी

Wayanad landslide tragedy: केरल के वायनाड में हुए भयानक भूस्खलन में भारी तबाही मचाई और 173 लोगों की मौत हो चुकी है। वायनाड में आई इस प्राकृतिक आपदा के बाद आज गुरुवार को वायनाड सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ यहां पहुंचे।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता ने वायनाड पहुंचते ही कहा "यहां मैं राजनीति करने नहीं आया हूं, मेरी कोशिश है कि इस त्रासदी के लोगों की हर संभव मदद हो सके। उन्‍होंने कहा मुझे नहीं लगता कि यह राजनीतिक मुद्दों पर बात करने का समय है। यहां के लोगों को मदद की जरूरत है। ये समय ये सुनिश्चित करने का है कि सभी सहायता मिले।

rahul

इसके साथ ही राहुल गांधी ने वायनाड में तेज बारिश के कारण हुए भूस्‍खलन में हुई मौतों पर काफी भावुक नजर आए। राहुल गांधी ने कहा "आज मुझे बिलकुल वैसा ही महसूस हो रहा है जैसा जब मेरे पिता की मृत्यु हुई थी तब मैंने महसूस किया था।"

रुंधे गले से राहुल गांधी ने कहा "वायनाड़ में हुई त्रासदी में लोगों ने ना केवल अपना पिता खोया है बल्कि पूरे परिवार तक को खो दिया है। उन्‍होंने कहा हम सभी इन लोगों का सम्मान करते हैं इनके साथ हमारा स्नेह और पूरी संवेदना है। उन्‍होंने कहा इस समय पूरे देश का ध्यान वायनाड की ओर है।"

राहुल गांधी ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

राहुल गांधी ने वायनाड में भूस्‍खलन से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस त्रासदी में सबसे अधिक प्रभावित चूरलमाला का दौरा करने के बाद राहुल गांधी ने कहा यहां के हालात बहुत दर्दनाक है। ये अनुभव बहुत पीड़ा देने वाला है कि लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों और घरों को खो दिया है।

वायनाड त्रासदी में उजड़ गए चार गांव

बता दें वायनाड में 30 जुलाई को भूस्‍खलन में चार गांव तबाह हो गए, 173 लोगों की मौत हो गई। सेना समेत पूरा सरकारी तंत्र बचाव कार्य में जुटा है। अब तक इस त्रासदी का शिकार हुए लगभग 2000 लोगों को सुरक्षित शिविरों में पहुंचाया जा चुका है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के दो दिन बाद अभी तक 200 से अधिक लोग लापता है जिनका अभी तक कोई पता नहीं चला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+