Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

4 साल पुराने ट्वीट से राहुल गांधी ने साधा निशाना, पूछा- मोदी जी कब लाएंगे लोकपाल?

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पीएम मोदी पर उनके ही एक 4 साल पुराने का ट्वीट का सहारा लेकर निशाना साधा है। चार साल पुराने इस ट्वीट में पीएम मोदी ने लोकपाल बिल पास कराने पर सुषमा स्वराज और अरुण जेटली की तारीफ की थी। राहुल गांधी ने आज उसी ट्वीट को सहारा लेते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए पीछे कहा कि मोदी जी, लोकपाल कब लाएंगे?

4 साल पहले पीएम मोदी ने किया था ये ट्वीट

4 साल पहले पीएम मोदी ने किया था ये ट्वीट

दरअसल, 4 साल पहले दिंसबर 2013 में पीएम मोदी ने एक ट्वीट किया था। उस वक्त देश में लोकपाल बिल एक बड़ा मुद्दा बना हुआ था और संसद में इसे पास करने के लिए पेश किया था। बिल पास होने के बाद पीएम मोदी ने 18 दिसंबर, 2013 को ट्वीट करते हुए कहा, 'लोकसभा बिल पास कराने में भाजपा सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में सुषमा स्वराज और अरुण जेटली के नेतृत्व में जो सकरात्मक और बेदह महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उस पर मुझे गर्व है।'

राहुल गांधी ने साधा ये निशाना

राहुल गांधी ने साधा ये निशाना

राहुल गांधी ने शुक्रवार को पीएम मोदी के इसी ट्वीट को फिर से साझा करते हुए कहा, 'बीत गए चार साल, नहीं आया लोकपाल, जनता पूछे एक सवाल, कब तक बजाओगे 'झूठी ताल'?' राहुल गांधी ने कहा देश को अभी तक लोकपाल नहीं मिला है क्या लोकतंत्र के रक्षक और जवाबदेही के अग्र-दूत इसे सुन रहे हैं?

ये है लोकपाल का पूरा मामला

ये है लोकपाल का पूरा मामला

बता दें कि यूपीए सरकार ने अपने आखिरी दिनों में लोकपाल बिल को पास किया था। उसके बाद केंद्र में मोदी सरकार आ गई। मोदी सरकार ने लोकपाल बिल पास होने के बाद भी अभी तक लोपाल की नियुक्ति नहीं की है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को सौंपे एक हलफनामें में केद्र सरकार ने बताया था कि लोकपाल कानून का मुताबिक लोकपाल का चयन प्रधानमंत्री, लोकसभा स्पीकर, लोकसभा में विपक्ष का नेता और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्याधीश की एक समिति करती हैं लेकिन चूंकि इस वक्त लोकसभा में विपक्ष का कोई नेता नहीं है इसलिए लोकपाल की नियुक्ति नहीं की जा सकती।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+