राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा-चीनी हमारी सीमा में दाखिल हो गए और प्रधानमंत्री खामोश हैं

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सेना के साथ चल रहे गतिरोध को लेकर बुधवार को दावा किया कि चीन ने लद्दाख में भारत का क्षेत्र छीन लिया है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खामोश हैं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी से स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है। बता दें कि राहुल गांधी लगातार चीन सीमा मामले पर सरकार को घेर रहे हैं।

Recommended Video

    India China Ladakh LAC Dispute: Rahul Gandhi का PM Narendra Modi पर तीखा हमला | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi attacks PM Modi over Border Row with China PM Vanished from the Scene

    बुधवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, लद्दाख में चीनी हमारे क्षेत्र में दाखिल हो गए। इस बीच, प्रधानमंत्री पूरी तरह खामोश हैं और कहीं नजर नहीं आ रहे। इससे पहले राहुल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पूछा था कि क्या क्या लद्दाख में चीनी सैनिकों ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है?

    Rahul Gandhi attacks PM Modi over Border Row with China PM Vanished from the Scene

    उन्होंने कहा था कि अगर रक्षा मंत्री का हाथ के निशान पर टिप्पणी करने का काम पूरा गया हो गया हो तो वह इसका जवाब दे सकते हैं कि क्या चीन के सैनिकों ने लद्दाख में भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है? इससे पहले आठ जून को राहुल गांधी ने अमित शाह के बयान पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था, 'सब को मालूम है 'सीमा' की हकीकत लेकिन, दिल को खुश रखने को, 'शाह-यद' ये ख्याल अच्छा है।

    बता दें कि भारत और चीन की सेनाओं ने सीमा पर गतिरोध के शांतिपूर्ण समाधान के अपने संकल्प को दिखाते हुए पूर्वी लद्दाख के कुछ गश्त बिंदुओं से 'सांकेतिक वापसी' के तौर पर अपने सैनिकों को वापस बुलाया है। वहीं, इस मुद्दे पर दोनों पक्ष बुधवार को एक और दौर की मेजर जनरल स्तर की वार्ता करने वाले हैं।

    भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पेगोंग त्सो इलाके में पांच मई को हिंसक झड़प हुई थी जिसके बाद से दोनों पक्ष वहां आमने-सामने थे और गतिरोध बरकरार था। यह 2017 के डोकलम घटनाक्रम के बाद सबसे बड़ा सैन्य गतिरोध बन गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+