राहुल गांधी बोले-कांग्रेस के डर से योगी सरकार ने किसानों का कर्जमाफ किया, राजस्थान में भी करवाएंगे

राजस्थान के बांसवाड़ा में राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की हितैषी नहीं है, ये सरकार किसानों की समस्याओं पर बात ही नहीं करना चाहती है।

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार पर और ज्यादा हमलावर हो गए हैं। राजस्थान के बांसवाड़ा में आयोजित किसान आक्रोश रैली में राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस को किसान और मजदूर विरोधी बताया। जीएसटी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जीएसटी गरीबों और छोटे कारोबारियों के ऊपर लादा गया टैक्स है। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के दबाव में आकर यूपी की योगी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया है।

'किसान विरोधी है मोदी सरकार'

'किसान विरोधी है मोदी सरकार'

राजस्थान के बांसवाड़ा में राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की हितैषी नहीं है, ये सरकार किसानों की समस्याओं पर बात ही नहीं करना चाहती है। राहुल ने कहा 'आज लोकसभा में हम किसानों के मुद्दे पर बोलना चाहते थे। प्रधानमंत्री भी सदन में मौजूद थे, लेकिन हमें बोलने नहीं दिया गया.' उन्होंने बीजेपी पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा, 'जीएसटी के लिए रात 12 बजे पार्लियामेंट खोला जाता है, लेकिन किसानों के लिए एक मिनट बात नहीं करने देते।'

कांगेस के दबाव में योगी ने माफ किया किसानों का कर्ज

कांगेस के दबाव में योगी ने माफ किया किसानों का कर्ज

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बांसवाड़ा में कहा कि कांग्रेस ने पंजाब और कर्नाटक में किसानों का कर्ज माफ किया, तो बीजेपी ने कांग्रेस से डर कर यूपी की योगी सरकार नें किसानों का कर्जमाफी किया। उन्होंने कहा, राजस्थान में भी कांग्रेस यूपी की तरह दबाव बनाकर किसानों का कर्ज माफ करवाएगी।

 'किसानों के ऊपर पूरा टैक्स डिपार्टमेंट खोल दिया है'

'किसानों के ऊपर पूरा टैक्स डिपार्टमेंट खोल दिया है'

जीएसटी के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने किसानों के ऊपर पूरा टैक्स डिपार्टमेंट खोल दिया है। उन्होने बताया की 'बड़े कारोबारियों को जीएसटी से कोई समस्या नहीं, वे तो अकाउंटेंट रख लेंगे और उनसे जितनी चाहो फॉर्म भरवा लेंगे। लेकिन छोटे कारोबारियों को इससे नुकसान होगा। हमने सरकार को सलाह दी थी कि जीएसटी को इस तरह हड़बड़ी में लागू नहीं करें, लेकिन उन्होंने हमारी सुनी ही नहीं गई'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+