अडानी की संपत्ति को लेकर राहुल का तंज, कहा- मोदी सरकार विकास करने में लगी है
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश के बड़े कारोबारी गौतम अडानी की संपत्ति में इस साल तेजी से बढोतरी के पीछे नरेंद्र मोदी सरकार की मेहरबानी बताई है। राहुल गांधी ने तंज करते हुए कहा है कि मोदी सरकार आम लोगों को नहीं बल्कि बड़े कारोबारियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। ट्विटर पर राहुल ने एक खबर शेयर की है, जिसमें बताया गया है कि इस साल अडानी की संपत्ति 1.41 लाख करोड़ बढ़ी है। इसे ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, इससे साफ होता है कि सरकार किसका विकास करने में लगी हुई है।
Recommended Video

क्या है रिपोर्ट जिसको लेकर राहुल ने साधा निशाना
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक बिजनेसमैन गौतम अडानी इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय हैं। रिपोर्ट कहती है कि इस साल के शुरुआती साढ़े 10 महीनों में गौतम अडानी की संपत्ति 1.41 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है। उनकी संपत्ति एक दिन में 449 करोड़ रुपए बढ़ी। अडानी ने इस साल रिलायंस के मुकेश अंबानी से भी ज्यादा कमाई की है। अडानी की संपत्ति इस साल 1.41 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है तो मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1.21 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है। इसी रिपोर्ट को लेकर राहुल ने सवाल किया है और अडानी के विकास के पीछे मोदी सरकार को कहा है।

राहुल गांधी लगातार कह रहे, अडानी को सरकार कर रही मदद
हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अडानी की संपत्ति 230 फीसदी बढ़ी है। इसको लेकर भी राहुल ने तीखा हमला केंद्र पर बोला। 16 नवंबर को राहुल गांधी ने एक न्यूज रिपोर्ट के स्क्रीनशॉट को ट्वीट के साथ शेयर किया था। जिसमें बताया गया है कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब तक गौतम अडानी की संपत्ति में 230 फीसदी का इजाफा हुआ है। अडानी की संपत्ति 26 अरब डॉलर के पास है। इसे शेयर करते हुए आम लोगों से राहुल ने सवाल किया कि अडानी की 230 फीसदी बढ़ी और आपकी?

मोदी सरकार कुचल रही गरीबों के अधिकार: राहुल
राहुल गांधी ने पहली बार बड़े कारोबारियों को केंद्र सरकार के मदद करने की बात नहीं कही है। राहुल लगातार कह रहे हैं कि सरकार बड़े कारोबारियों की मदद करने में लगी है। राहुल गांधी इस बात को लगातार बीते सालों में कहते रहे हैं कि गरीबों को और कमजोर किया जा रहा है और अमीरों की तिजौरियां भरी जा रही हैं। एक दिन पहले ही राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा, पहले किया तुगलकी लॉकडाउन, करोड़ों मजदूरों को सड़क पर ले आए। फिर उनके एकमात्र सहारे मनरेगा की कमाई को बैंक से निकालना दूभर किया। सिर्फ बातों की है मोदी सरकार, कुचल रही गरीबों के अधिकार।












Click it and Unblock the Notifications