Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चिदंबरम के मामले पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला- ईडी और सीबीआई का हो रहा गलत इस्तेमाल

Recommended Video

    P Chidambaram पर लटकी Arresting की तलवार, लेकिन Congress चिदंबरम के साथ |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस में दिल्ली हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद सीबीआई और ईडी की टीम पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की तलाश में जुटी हैं। वहीं, जांच एजेंसियों की इस कार्रवाई से कांग्रेस भड़की हुई है। कई कांग्रेस नेताओं ने इसे बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई बताया है। इस कार्रवाई को लेकर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

    चिदंबरम की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा-राहुल

    चिदंबरम की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा-राहुल

    चिंदबंरम के मामले पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'मोदी सरकार ईडी, सीबीआई और मीडिया का गलत इस्तेमाल कर पी. चिदंबरम की छवि को नुकसान पहुंचा रही है, मैं मोदी सरकार द्वारा सत्ता के इस गलत इस्तेमाल की कड़ी निंदा करता हूं।' इसके पहले, आईएनएक्स मीडिया केस में घिरे चिदंबरम के समर्थन में कांग्रेस की महासचिव प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट किया था। उन्होंने इस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

    प्रियंका ने भी साधा सरकार पर निशाना

    प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि राज्यसभा के एक अत्यंत योग्य और सम्मानित सदस्य पी चिदंबरम जी ने वित्त मंत्री और गृह मंत्री के रूप में दशकों तक निष्ठा के साथ हमारे देश की सेवा की है। वह अनजाने में सत्ता के लिए सच बोलते हैं और इस सरकार की विफलताओं को उजागर करते हैं, लेकिन सच्चाई कायरों के लिए असुविधाजनक है इसलिए उसे शर्मनाक तरीके से शिकार बनाया जा रहा है। हम उनके साथ खड़े हैं और सच्चाई के लिए लड़ते रहेंगे चाहे कोई भी परिणाम हो।

    चिदंबरम की तलाश में जुटी है सीबीआई और ईडी

    चिदंबरम की तलाश में जुटी है सीबीआई और ईडी

    आरोप है कि चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान 305 करोड़ रुपये की विदेशी धनराशि प्राप्त करने के लिए आईएनएक्स मीडिया को दी गई विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड मंजूरी में अनियमितताएं की गईं। ईडी और सीबीआई दोनों एंजेसियां इस बात की जांच कर रही है कि कैसे कार्ति 2007 में विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (FIPB) से मंजूरी पाने में कामयाब रहे जब उनके पिता वित्त मंत्री थे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+