किसानों की आय को लेकर पीएम मोदी पर राहुल गांधी का हमला, शेयर किया इनकम का चार्ट

नई दिल्ली। किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एकबार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्विटर के जरिए एक चार्ट शेयर किया है, जिसमें किसानों की आय के बारे में जानकारी दी गई है। राहुल गांधी ने कहा है कि देश का किसान इस वक्त पंजाब के किसानों जितनी आय चाहता है। आपको बता दें कि चार्ट में पंजाब के किसानों की आय को सबसे ज्यादा दिखाया हुआ है। वहीं इस चार्ट में बिहार सबसे पीछे है।

Recommended Video

      Farmers Protest : किसानों की Income को लेकर Rahul Gandhi का PM Modi पर हमला | वनइंडिया हिंदी
      Rahul gandhi

      हाल ही में राहुल गांधी मिले थे राष्ट्रपति से

      राहुल गांधी ने कहा है कि देश का किसान पंजाब के किसानों जितनी आय चाहता है, लेकिन मोदी सरकार चाहती है कि देश के किसानों की आय बिहार के किसान जितनी हो जाए। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से राहुल गांधी किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर रहे हैं। मंगलवार को राहुल गांधी ने 4 विपक्षी नेताओं के संग राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात में उन्होंने किसानों को लेकर चिंता जाहिर की थी। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौंपा था। राहुल गांधी लगातार किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं और कृषि कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+