किसान आंदोलन से जुड़े ट्विटर अकाउंट बैन होने से भड़के राहुल गांधी, मोदी सरकार को बताया 'कुचलने वाली सरकार'
नई दिल्ली। Rahul gandhi attack on Modi Govt किसान आंदोलन से जुड़े 250 ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किए जाने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा है कि यही मोदी शासन की शैली है, 'चुप कराओ, अलग करो और कुचल डालो'। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में एक खबर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

Recommended Video
आंदोलन से जुड़े 250 अकाउंट हुए थे बैन
आपको बता दें कि सोमवार को ट्विटर ने कई किसान संगठनों समेत 250 अकाउंटस को बैन कर दिया था। ये सभी ट्विटर अकाउंट किसानों आंदोलन से जुड़े हुए थे। इसमें किसान एकता मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन का भी ट्विटर अकाउंट शामिल था।
चीन का नाम लेने से डर रहे हैं प्रधानमंत्री- राहुल गांधी
इसके अलावा राहुल गांधी ने चीन के मुद्दे को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि चीन लगातार हमारे घर में निर्माण कार्य कर रहा है और प्रधानमंत्री हैं कि चीन का नाम लेने से परहेज कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि चीन को इस हिमाकत का जवाब देने के लिए कड़े एक्शन की जरूरत है, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री के पास वो हिम्मत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications