जब राहुल गांधी के एक सवाल से शरमा गए राज बब्बर, फिर क्या हुआ?
नई दिल्ली। देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा के आखिरी चरण में जब राहुल गांधी दिल्ली पहुंचे तो वहां उन्होंने बड़ी रैली को संबोधित किया। इस दौरान एक ऐसा समय भी आया जब उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर से उनकी पसंदीदा फिल्म के बारे में पूछ लिया। फिर क्या हुआ, पढ़िए आगे।

राहुल ने राज बब्बर से पूछा, उनकी पसंदीदा फिल्म के बारे में
अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मजबूती देने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान यात्रा की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के आधा से ज्यादा जिलों का दौरा किया। किसानों से मिले, रैलियां की, रोड शो किया।
इस यात्रा के आखिरी चरण में राहुल गांधी दिल्ली पहुंचे तो वहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
इसी दौरान अचानक ही राहुल गांधी ने सबके सामने कांग्रेस के यूपी चीफ राज बब्बर से उनकी पसंदीदा फिल्म का नाम पूछ लिया। सबके सामने अचानक राहुल गांधी के सवाल राज बब्बर चौंक गए। उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर वह तुरंत ही क्या जवाब दें?
राहुल ने खुद दिया सवाल का जवाब
राज बब्बर की स्थिति को समझकर कोई जवाब देते उससे पहले राहुल गांधी खुद ही बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि राज बब्बर इस सवाल का जवाब देने से शरमा रहे हैं। लेकिन उनकी पसंदीदा फिल्म का नाम 'इंसाफ का तराजू' है।
इसके बाद राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी हमसे पूछती है कि आखिर हमने इस देश क्या दिया, तो हम बताना चाहते हैं कि हमने लोगों को इंसाफ दिया है।
'इंसाफ के तराजू' को सम्मान दिया है। बता दें कि 'इंसाफ का तराजू' में राज बब्बर का अहम रोल था। ये फिल्म साल 1980 में प्रदर्शित हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications