राहुल गांधी एक और सवाल, पूछा-ऐसा क्या हुआ कि मोदी राज में चीन ने छीन ली भारत की जमीन?

राहुल गांधी एक और सवाल, पूछा-ऐसा क्या हुआ कि मोदी राज में चीन ने छीन ली भारत की जमीन?

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों केंद्र पर ताबड़तोड़ सवालों की बौछार कर रहे हैं। अब राहुल गांधी ने एक बार फिर से भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर सवाल किया है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार ने सवाल करते हुए पूछा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि मोदी राज में चीन ने भारत की पवित्र जमीन छीन ली। राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक खबर की लिंक शेयर करते हुए लिखा-'ऐसा क्या हुआ कि मोदी जी के रहते भारत माता की पवित्र ज़मीन को चीन ने छीन लिया?'

Recommended Video

    Rahul Gandhi का PM Modi पर हमला, कहा- आपके रहते India की जमीन को China ने कैसे छीना | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi asks Centre Govt that What happened, that China took away Indias land during Modis rule.

    जिस खबर की लिंक को राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में शेयर किया उसमें एक रक्षा विशेषज्ञ ने आरोप लगाया कि सरकार लद्दाख सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के पीछे हटने को लेकर मीडिया को गुमराह कर रही है। खबर में कहा गया है कि गलवान घाटी में चीन का पीछे हटना भारत के लिए हानिकारक है। इस खबर को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल दागे हैं।

    हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है। चीन और भारत के बीच सीमा विवाद को लेकर राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। राहुल गांधी ने हाल ही में केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि मोदी सरकार ने भारत की जमीन को चीन के हवाले कर लिया। आपको बता दें कि पूर्वी लद्दाख में चीन और भारत के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। यह विवाद उस वक्त और बढ़ गया जब 15 जून को चीन और भारतीय सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। चीन की सेना को भी भारी नुकसान हुआ, लेकिन चीन ने आज तक इस झड़प में घायल हुए चीनी सैनिकों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+