'यह पीएम मोदी के लिए महत्वपूर्ण नहीं', मणिपुर पर सर्वदलीय बैठक पर बोले राहुल गांधी, ममता बनर्जी ने भी कसा तंज

मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर सरकार द्वारा 24 जून को नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक को लेकर अब सियासी घमासान छिड़ गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने इसे लेकर जोरदार हमला बोला है। दोनों नेताओं ने इसे केंद्र की विफलता करार दिया है। राहुल गांधी ने तो सीधे प्रधानमंत्री पर हमला बोला है।

क्या बोले राहुल गांधी
मणिपुर हिंसा पर सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मणिपुर 50 दिनों से जल रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौन रहे। अब सर्वदलीय बैठक उस समय बुलाई गई है जब प्रधानमंत्री खुद देश में नहीं हैं। जिससे स्पष्ट है कि उनके लिए यह बैठक महत्वपूर्ण नहीं है।

Manipur All Party Meeting

ममता बनर्जी सर्वदलीय बैठक में भाग नहीं लेंगी
मणिपुर हिंसा मामले में सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अब बहुत देर हो चुकी है, मैंने एक पत्र लिखा था कि मैं मणिपुर जाना चाहती हूं, लेकिन मुझे इसका जवाब कल यानी बीते बुधवार को मिला है। मैं नहीं जाऊंगी इस बैठक में। मेरी जगह डेरेक ओ ब्रायन बैठक में भाग लेंगे।

मणिपुर हिंसा को लेकर अमित शाह ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस दौरान मणिपुर की ताजा हालात पर चर्चा की जाएगी। राज्य में लगातार हो रही हिंसा में अब तक 100 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. करीब 10 हजार घर जलाए जा चुके हैं। 4100 से ज्यादा आगजनी की घटनाए हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+