कर्नाटक: राहुल गांधी के हमले पर अमित शाह का पलटवार, कहा-अवसरवादी गठबंधन लोकतंत्र की हत्या
Recommended Video

बेंगलुरु। कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री के तौर पर बीएस येदुरप्पा ने आज सुबह शपथ ली। इसके बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला। राहुल गांधी के हमले पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पलटवार किया है। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, चुनाव नतीजे के दिन कांग्रेस-जेडीएस ने गठबंधन कर लोकतंत्र की हत्या कर दी। यहीं नहीं उन्होने कांग्रेस को अपना इतिहास याद करने की भी नसीहत दी।

अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि, 'लोकतंत्र की हत्या' उसी समय हो गई थी, जब कांग्रेस ने जीडीएस को कर्नाटक के कल्याण के लिए नहीं बल्कि उनके छोटे राजनीतिक लाभों के लिए अवसरवादी ऑफर दिया था। अमित शाह ने पूछा कि कर्नाटक के लोगों ने किसे जनादेश दिया? भाजपा ने 104 सीटी जीतीं हैं। कांग्रेस गिरकर 78 सीटों पर पहुंच गई है। वहीं खुद सीएम सिद्धारमैयाा और उनके कई मंत्री बड़े अंतर हार गए। वहीं जेडीएस सिर्फ 38 सीटों पर जीत सकी और कई उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई।

अमित शाह यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष तो अपनी पार्टी का गौरवशाली इतिहास याद नहीं है। राहुल गांधी की पार्टी की विरासत में भयानक आपातकाल, अनुच्छेद 356 का अपमानजनक दुरुपयोग, अदालतों, मीडिया और नागरिकों के अधिकारों का हनन किया गया।
आपको बता दें कि, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि पूरी दुनिया जानती है कि बीजेपी के पास संख्याबल नहीं है, बावजूद उसके कर्नाटक में बीजेपी की सरकार सबके सामने है। ये तो पूरी तरह से संविधान का मजाक है।












Click it and Unblock the Notifications