Delhi Fire: दिल्ली के अनाज मंडी में लगी भीषण आग , 43 की मौत, अमित शाह-राहुल गांधी ने किया ये Tweet

नई दिल्ली। राजधानी के रानी झांसी रोड पर फिल्मिस्तान इलाके में बेकरी में लगी भीषण आग की घटना में अब तक 43 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, वहीं कई लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, हालांकि मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और बिना किसी देरी के आग को काबू में करने की कोशिश शुरू की, इलाके में लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

आग की घटना से आहट हूं: राहुल गांधी

इस भयावह घटना पर गृह मंत्री अमित शाह, सीएम अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गहरा दुख प्रकट किया है, अमित शाह ने अधिकारियों को पीड़ितों की हर संभव मद करने के निर्देश दिए हैं, आपको बता दें कि घटना सुबह 5 बजे की है।

मृतकों के परिवार के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं: अमित शाह

राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा है कि दिल्ली के अनाज मंडी मे, भीषण आग लगने से कईयो की मौत और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से आहत हूं, मृतकों के परिवार के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। तो वहीं दिल्ली में आग पर मंत्री इमरान हुसैन का कहना है कि यह घटना दुख है और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

कई लोग 50 फीसदी से ज्यादा जल चुके

जानकारी के मुताबिक कई लोग 50 फीसदी से ज्यादा जल चुके हैं, साथ ही घायलों को 4 अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घायलों को आरएमएल, एलएनजेपी, हिंदू राव और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+