राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- भाजपा सरकार में भीषण कोयला घोटाला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भीषण कोयला घोटाला सामने आया है। राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर पाई-पाई का हिसाब किया जाएगा।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट को साझा करते हुए लिखा वर्षों से चल रहे इस घोटाले के ज़रिए मोदी जी के प्रिय मित्र अडानी ने लो-ग्रेड कोयले को तीन गुने दाम पर बेच कर हज़ारों करोड़ रुपए लूटे हैं।

जिसकी कीमत आम जनता ने बिजली का महंगा बिल भर कर अपनी जेब से चुकाई है। क्या प्रधानमंत्री बताएंगे इस खुले भ्रष्टाचार पर ED, CBI और IT को शांत रखने के लिए कितने टेंपो लगे? 4 जून के बाद INDIA की सरकार इस महाघोटाले की जांच कर जनता से लूटी गई पाई-पाई का हिसाब करेगी।
गौर करने वाली बात है कि पिछले वर्ष भी राहुल गांधी ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए मोदी सरकार पर कोयला घोटाले का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप ने कोयला इंपोर्ट करने में कोयले की कीमतों को अधिक दिखाया और बिजली के दाम को बढ़ा दिया। ऐसा करके अडानी ग्रुप ने जनता से 12000 करोड़ रुपए लूट हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि अडानी जी इंडोनेशिया से कोयला की खरीद करते हैं, लेकिन जब यह कोयला भारत पहुंचता है तो इसके दाम दोगुने हो जाते हैं। ऐसे में अडानी ग्रुप ने जनता की जेब से 12000 करोड़ रुपए निकाल लिए। कोयले का दाम को बढ़ा हुआ दिखाकर बिजली की कीमतों को बढ़ा दिया गया।
भाजपा सरकार में भीषण कोयला घोटाला सामने आया है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 22, 2024
वर्षों से चल रहे इस घोटाले के ज़रिए मोदी जी के प्रिय मित्र अडानी ने लो-ग्रेड कोयले को तीन गुने दाम पर बेच कर हज़ारों करोड़ रुपए लूटे हैं, जिसकी कीमत आम जनता ने बिजली का महंगा बिल भर कर अपनी जेब से चुकाई है।
क्या प्रधानमंत्री… pic.twitter.com/05bqI4azvh












Click it and Unblock the Notifications