कांग्रेस स्थापना दिवस में भी नरेंद्र मोदी पर हमलावर रहे राहुल गांधी, कहा- मोदी, RSS को हराएंगे

कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर भी राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर रहे। नोटबंदी के मुद्दे पर भी राहुल ने कहा कि ये 1 फीसदी लोगों के लिए किया गया।

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज अपनी 132 वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित कार्यालय पर एक कार्यक्रम के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नोटबंदी के फैसले पर हमलावर रहे। राहुल ने कहा कि मोदी जी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ वो एक यज्ञ कर रहे हैं, 8 नवंबर को उन्होंने कहा कि यज्ञ कर रहा हूं। हर यज्ञ में किसी ना किसी की बलि चढ़ती है, इस यज्ञ में आम आदमी की बलि चढ़ रही है।

कांग्रेस स्थापना दिवस में भी नरेंद्र मोदी पर हमलावर रहे राहुल गांधी, कहा- मोदी, RSS को हराएंगे

राहुल ने कहा कि नोटबंदी का ये यज्ञ 1 फीसदी अमीर लोगों के लिए किया जा रहा है और इस यज्ञ में हिन्दुस्तान के गरीबों, किसानों, मजदूरों, मिडिल क्लास और छोटे दुकानदारों की बलि चढ़ाई जा रही है। इससे पहले राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास एक विचार और एक आंदोलन का इतिहास है। इकबाल की शायरी बोलते हुए राहुल ने कहा, हमारी इस यात्रा का क्या मकसद है? 'सितारों के आगे जहाँ और भी हैं, अभी इश्क के इम्तिहाँ और भी हैं।' राहुल ने कहा कि कांग्रेस का भारत से, भारत के लोगों से साझे दर्द का रिश्ता है। कहा कि हमारे दर्द साझा हैं, हमारे सपने साझा हैं, हमारे भाग्य साझा हैं। कहा कि कांग्रेस वो विचार है जिसमें सिर्फ मेरे विचार महत्वपूर्ण नहीं रखते, बल्कि मुझे आपकी राय की भी जरूरत होगी। राहुल ने कहा कि हम मोदी और RSS को हराएंगे। बता दें कि यह स्थापना दिवस राहुल गांधी के लिए भी खास रहा, उसकी मुख्य वजह यह रही कि इस बार उन्होंने ही सब कुछ किया। पहली बार उन्होंने स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं और नेतओं को संबोधित तो किया ही साथ ही पार्टी के ध्वज का ध्वजारोहण भी किया। ये भी पढें: भाजपा की सरकार आई तो मोदी घरों की ईंटे उखड़वा लेंगे: नरेश अग्रवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+