विपक्ष की बैठक में फैसला, चुनाव आयोग के सामने उठाएंगे ईवीएम का मुद्दा
नई दिल्ली। विपक्ष के नेता सोमवार को ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर चुनाव आयोग से मिलेंगे। शुक्रवार को दिल्ली के कॉन्सटीट्यूशन क्लब में विपक्ष के नेताओं की मीटिंग के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ये जानकारी दी है। राहुल ने कहा, देश का ईवीएम में विश्वास नहीं है, हमारी इसको लेकर शंकाएं हैं और इन सब चीजों को लेकर हम सब सोमवार शाम साढ़े पांच बजे चुनाव आयोग से इस बाबत मुलाकात करेंगे।

राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि सरकार ने अपने आखिरी बजट में भी देश के साथ धोखा किया है। बजट में सिर्फ चुनाव को देखते हुए लोकलुभावन बातें की गई हैं। राहुल ने दो हेक्टेयर से कम जमीन वाले किसानों को सालाना छह हजार रुपए देने की स्कीम को छलावा बताया है। उन्होंने कहा कि किसान को 17 रुपए रोजाना देना उसका अपमान है। अनिल अंबानी की जेब में सरकार ने 30 हजार करोड़ डाल दिए और किसानों को वो 17 रुपए दिखा रही है।

ईवीएम के मुद्दे पर बातचीच के लिए कॉन्सटीट्यूशन क्लब में विपक्ष के नेता इकट्ठा हुए थे। बैठक में ईवीएम हैक से संबंधित मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेस के अलावा, एनसीपी, आप, राजद, रालोद, बसपा, सपा, द्रमुक, टीएमसी और एनडीए से बाहर के करीब-करीब सभी विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications