विधानसभा चुनावों से पहले दिल्ली में आज यूथ कांग्रेस की बैठक, राहुल गांधी करेंगे संबोधित
नई दिल्ली: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को राजधानी दिल्ली में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक को संबोधित करेंगे। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंच गए हैं। यहां वो केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों को लेकर बात करेंगे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इन दिनों चुनावी राज्यों से विधानसभा के तहत प्रचार करके लौटे हैं। ऐसे में वहां के लोगों से मिली प्रतिक्रियाएं और अपने अनुभव को यूथ कांग्रेस की इस बैठक में शेयर करेंगे। वहीं आने वाले वक्त में संगठन की आगामी रणनीति पर भी चर्चा होगी। बैठक से पहले यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी ने ट्वीट के जरिए बताया कि यूथ कांग्रेस आईवाईसी मुख्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक 2020-21 आयोजित करने के लिए तैयार है।
जानिए 5 राज्यों का चुनावी टाइम टेबल
पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान होगा। 27 मार्च, 1, 3, 10, 17, 22, 26 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। यहां 294 विधानसभा सीटें है। असम में तीन चरणों में वोटिंग होगी। 27 मार्च, 1 और 6 अप्रैल यहां 126 विधानसभा सीटें है। केरल में एक ही चरण में 6 अप्रैल को 140 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। तमिलनाडु में भी एक ही चरण में 6 अप्रैल को 232 सीटों पर वोटिंग होगी। पुडुचेरी में भी एक ही चरण में 30 सीटों पर 6 अप्रैल को मतदान होगा। सभी जगह मतों की गिनती 2 मई को होगी।
-
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications