खराब मौसम के चलते राहुल गांधी का अमेठी दौरा स्थगित
अमेठी।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का 10 जनवरी को निर्धारित एक दिवसीय अमेठी दौरा खराब मौसम के चलते फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष का अमेठी दौरा खराब मौसम के चलते फिलहाल स्थगित कर दिया है। जिस रामलीला मैदान में उनका कार्यक्रम तय था, वहां बारिश के चलते जलभराव हो गया है। id="toptextpromo">सिंह
ने कहा कि मौसम ठीक होते ही बहुत जल्द कांग्रेस उपाध्यक्ष अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी का दौरा करेंगे। 10 जनवरी को राहुल को अमेठी में एक रेल नीर प्लांट सहित कुछ अन्य रेल परियोजनाओं का शिलान्यास करना था। साथ ही भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की 10 शाखाओं का शुभारंभ और गौरीगंज में एक रेडियो एफ एम स्टेशन का शिलान्यास भी करना था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
है कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास 12 जनवरी को अमेठी का दौरा करने वाले हैं। खराब मौसम के चलते उनके दौरे पर भी अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं। वहीं कुमार विश्वास ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर लगातार हमले कर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को रविवार को सुझाव दिया कि अगर वह शहजादे (राहुल गांधी) की राजनीति खत्म करना चाहते है तो अमेठी से लोकसभा चुनाव लडें।











Click it and Unblock the Notifications