Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमित शाह बोले, राहुल बाबा आपने अमेठी से वोट लिया, हमने तो विकास किया

अमित शाह ने कहा कि अमेठी की धरती से कांग्रेस के शहजादे से पूछना चाहता हूं कि तीन तीन पीढ़ी को यहां की जनता ने वोट किया।

नई दिल्ली। बीजेपी चीफ अमित शाह ने अमेठी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर वार किए। बीजेपी सरकार की तरफ से किए गए कार्यों का बखान करते हुए अमित शाह ने कहा कि शायद राहुल गांधी को 106 तक गिनती नहीं आती इसी वजह से वो बीजेपी सरकार द्वारा किए गए कार्य उनको दिख नहीं रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार तीन साल में युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों, गरीबों के लिए 106 से ज्यादा योजनाएं लेकर आई है।

अमित शाह बोले, राहुल बाबा आपने अमेठी से वोट लिया, हमने तो विकास किया

अमित शाह ने कहा कि अमेठी की धरती से कांग्रेस के शहजादे से पूछना चाहता हूं कि तीन तीन पीढ़ी को यहां की जनता ने वोट किया। आप मोदी सरकार से तीन साल का हिसाब मांगते हो, मैं आपसे तीन पीढ़ी का हिसाब मांगता हूं। राहुल आप इतने साल से सांसद है, अमेठी में कलेक्ट्रेट ऑफिस क्यों नहीं शुरु हुआ। अस्पताल टीबी यूनिट क्यों नहीं शुरू हुआ? बीजेपी चीफ शाह ने कहा कि देश में दो प्रकार के विकास का मॉडल है, गांधी नेहरू परिवार का मॉडल और एक मोदी का विकास का मॉडल। गांधी नेहरू परिवार के मॉडल का हाल आप अच्छी तरह से जानते हो।

वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मैंने विधानसभा में अपील की थी कि यूपी में अमेठी की सीटों से सरकार बनाना चाहता हूं। मेरी इस अपील को अमेठी की जनता ने पूरा किया। पांच में चार सीट जीताकर अमेठी की जनता ने हमारी मदद की। शाह ने कहा कि मैंने पहली बार देखा कि जीता हुआ प्रत्याशी जनता का हाल न ले और हारा हुआ प्रत्याशी क्षेत्र में विकास का काम करें। स्मृति ईरानी ने यह उदाहरण पेश किया है।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि मैं बताना चाहता हूं जब कांग्रेस की केंद्र सरकार थी तो यूपी को 2 लाख 80 हजार करोड़ मिलता था, 7 लाख 10 हजार करोड़ देने का काम मोदी सरकार ने किया है। शाह ने कहा कि मोदी सरकार तीन साल में युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों, गरीबों के लिए 106 से ज्यादा योजनाएं लाई। राहुल पूछते हैं कि हमने क्या काम किया तो हम बता रहे हैं कि राहुल बाबा हमने सबसे पहले बोलने वाला पीएम देने का काम किया। सर्जिकल स्ट्राइक पर अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने उरी आतंकी हमले का बदला सर्जिकल स्ट्राइक से लिया। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+