JNU छात्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कैंपस में छात्रा के यौन उत्पीड़न का है आरोप
नई दिल्ली। एक बार फिर से देश के ही नहीं बल्कि विश्व के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं में से एक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी जेएनयू विवादों में है, यहां के एक छात्र को कैंपस में छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न के लिए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिस छात्र को गिरफ्तार किया है, उसका नाम राघवेंद्र मिश्रा है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि जेएनयू के छात्र राघवेंद्र मिश्रा को कैंपस में एक महिला छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी छात्र राघवेंद्र मिश्रा के खिलाफ धारा 354 और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कुछ खास बातें
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय,को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NACC) ने जुलाई 2012 में किये गए सर्वे में भारत का सबसे अच्छा विश्वविद्यालय माना था।
- NACC ने विश्वविद्यालय को 4 में से 3.9 ग्रेड दिया है, जो कि देश में किसी भी शैक्षिक संस्थान को प्रदत उच्चतम ग्रेड है।
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की स्थापना सन् 1969 में हुई थी।
- जेएनयू अधिनियम 1966 (1966 का 53) को भारतीय संसद द्वारा 22 दिसम्बर 1966 में पास किया गया था।
- जेएनयू की प्रगतिशील परंपरा और शैक्षिक माहौल के लिए यहां के छात्र संघ का बड़ा महत्व माना जाता है।
- यहां के कई छात्र संघ सदस्यों ने बाद के दिनों में भारतीय राजनीति और सामाजिक आंदोलनों में अहम भूमिका निभाई है, इनमें प्रकाश करात, सीताराम येचुरी, डी. पी. त्रिपाठी, आनंद कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद आदि प्रमुख हैं।












Click it and Unblock the Notifications