Lockdown: नए नोट छापकर अर्थव्यवस्था को बचा सकती है सरकार, रघुराम राजन ने दिए कई अहम सुझाव
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए भारत में 17 मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। ये लॉकडाउन कब तक जारी रहेगा, इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। लॉकडाउन की वजह से देश की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हो रहा है। इस आर्थिक मंदी से निपटने के लिए आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने केंद्र सरकार को मोनेटाइजेशन का सुझाव दिया है। साथ ही इसके ऊपर एक ब्लॉग भी लिखा है।

रघुराम राजन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि केंद्र सरकार को मौजूदा वक्त में अर्थव्यवस्था की चिंता करनी चाहिए। इस दौरान सभी फिजूलखर्ची को पूरी तरह से रोक देना चाहिए। सरकार का पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ जरूरी खर्चों पर होना चाहिए। इससे इस संकट की घड़ी में सरकार को मदद मिलेगी। उन्होंने आगे लिखा कि सरकार को राजकोषीय घाटे का भी ध्यान रखना चाहिए। इस दिशा में मुद्रीकरण किसी तरह की बाधा नहीं होनी चाहिए। मोनेटाइजेशन (नोटों की छपाई) कभी भी बहुत बड़ा बदलाव साबित नहीं हुआ है। एक निश्चित सीमा तक इस विकल्प को अपनाने में कोई दिक्कत नहीं होती है। सरल भाषा में इसे समझें तो रघुराम राजन के मुताबिक एक तय सीमा तक सरकार नए नोटों की छपाई कर सकती है।
राजन के मुताबिक देशे ने पहले भी आर्थिक तंगी के दौर में ऐसा किया है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में मोनेटाइजेशन स्थिर होता है, अर्थात ना तो इससे नुकसान होगा और ना ही ये गेम चेंजर है। उनके मुताबिक इससे देश की वित्तीत समस्याएं नहीं हल होंगी, सिर्फ सरकार को थोड़ी सी मदद मिलेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने गलत तरीके से इसका इस्तेमाल किया तो बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है।
-
US-Iran War के बीच Putin को क्यों याद आया COVID-19 महामारी का वक्त? बोले-‘गंभीर परिणाम’, Lockdown पर क्या कहा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications