राज्यसभा में राघव चड्ढा को AAP का नेता नियुक्त करने की अपील खारिज? सभापति धनखड़ पर क्या बोली पार्टी

Rajya Sabha AAP Leader: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आम आदमी पार्टी के उस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया, जिसमें पार्टी की ओर से राघव चड्ढा को राज्यसभा में अंतरिम पार्टी नेता के रूप में नियुक्त करने की अपील की गई थी।

सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि राज्यसभा सभापति धनखड़ ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी का नेता बनाने की अपील को खारिज कर दी है। आप ने संजय सिंह के स्थान पर राघव चड्ढा को अंतरिम नेता नियुक्त करने का अनुरोध को किया था।

Rajya Sabha AAP Leader

हालांकि अब सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी ने इन दावों को खारिज किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने AAP सूत्र के हवाले से कहा कि अनुरोध अस्वीकार नहीं किया गया है। उन्होंने कुछ स्पष्टीकरण मांगे हैं, जिनका समाधान किया जाएगा।

राज्यसभा में आप नेता का पद खाली

दरअसल, शराब नीति घोटाला मामले में संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राज्यसभा में आप नेता का पद खाली है। जिस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से पार्टी सांसद संजय सिंह के स्थान पर राज्यसभा में राघव चड्ढा को अंतरिम पार्टी नेता के रूप में नियुक्त करने की मांग की गई थी, जिसको सभापति जगदीप धनखड़ ने खारिज कर दिया है।

सभापति जगदीप धनखड़ ने जानिए क्या कहा?

बता दें कि राघव चड्ढा को AAP नेता नियुक्त करने की मांग के मामले में उपराष्ट्रपति और सभापति जगदीप धनखड़ ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी, जिसमें कहा, 'यह पहलू संसद में मान्यताप्राप्‍त दलों, समूहों के नेता और मुख्य सचेतक (सुविधाएं) अधिनियम 1998 के तहत बने नियमों के अधीन है। अनुरोध कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है। इस कारण इसे स्वीकार नहीं किया जा रहा है।'

मालूम हो कि राघव चड्ढा की नियुक्ति को लेकर अरविंद केजरीवाल ने 14 दिसंबर को पत्र लिखा था, जिसके जवाब में सभापति ने यह बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+