अरविंद केजरीवाल ने राघव-परिणीति को दी बधाई, बोले- खूबसूरत जोड़ी सदा बनी रहे

Raghav Chadha-Parineeti Chopra: राघव चड्ढा को सगाई की दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बधाई दी है। केजरीवाल ने कहा कि दोनो की खूबसूरत जोड़ी सदा बनी रहे।

raghav chadha

Raghav Chadha-Parineeti Chopra: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शनिवार को सगाई हो गई। इस कार्यक्रम में कई मेहमानों को न्योता दिया गया था। जिसमे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे।

दिल्ली के कपूरथला हाउस में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई हुई, इसके साथ ही दोनों ने अपने जीवन की नई शुरुआत की। रिंग सेरेमनी की तस्वीर को साझा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने दोनों को बधाई दी।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके लिखा, ईश्वर द्वारा बनाई गई यह खूबसूरत जोड़ी हमेशा बनी रहे। केजरीवाल ने जो फोटो शेयर की है उसमे देखा जा सकता है कि राज्यसभा के सबसे युवा सदस्य राघव चड्ढा केजरीवाल से गले मिल रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने राघव चड्ढा की सगाई की दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में राघव चड्ढा सीएम केजरीवाल से गले मिल रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह परिणीति और अन्य लोगों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

तस्वीर को शेयर करते हुए केजरीवाल ने लिखा, ज़िंदगी के इस नए सफ़र की शुरुआत पर आप दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। ईश्वर आप दोनों को हमेशा खुश रखें। भगवान की बनाई आपकी ये ख़ूबसूरत जोड़ी सदा बनी रहे।

इससे पहले राघव चड्ढा ने परिणीति के साथ सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, मैं हर वो चीज जिसकी प्रार्थना की, उसने हां कर दिया। राघव और परिणीति की सगाई की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं।

बता दें कि राघव और परिणीति की सगाई शनिवार की शाम को सिख रीति-रिवाज से हुई। इस कार्यक्रम में सीएम केजरीवाल के अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे सहित कई लोग शामिल हुए।

गौर करने वाली बात है कि राघव और परिणीति लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों ने साथ में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की है। दोनों जब मार्च माह में साथ डेट करते हुए दिखे थे तो उनके अफेयर की खबरें सामने आई थीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+