राघव चड्ढा ने BJP के 200 कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, दफ्तर में हुई थी तोड़फोड़

नई दिल्ली। Raghav chadha attack on BJP दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष समेत पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इन सभी पर दिल्ली जलबोर्ड हेडक्वॉर्टर में गैर-कानूनी तरीके से दाखिल होने का आरोप लगाया है। गुरुवार को राघव चड्ढा ने दावा किया था कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकाल में तोड़फोड़ की है।

Recommended Video

    Delhi: Jal Board के चेयरमैन Raghav Chadha के ऑफिस में तोड़फोड़, AAP का BJP पर आरोप | वनइंडिया हिंदी
    Raghav chadha

    भाजपा के 200 कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत

    शुक्रवार को दर्ज कराई शिकायत में राघव चड्ढा ने कहा है कि भाजपा के करीब 200 कार्यकर्ता दिल्ली जलबोर्ड हेडक्वॉर्टर के गेट की चैन तोड़कर गैरकानूनी तरीके से दाखिल हुए और वहां अवैध जमावड़ा किया था। चड्ढा ने भाजपा पर इस प्रदर्शन की अगुवाई का आरोप लगाया है।

    केजरीवाल ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

    आपको बता दें कि इस हमले के बाद दिल्ली का सियासी पारा चढ़ गया है। एक तरफ हमले के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे शर्मनाक बताया है, तो वहीं भाजपा ने इन आरोपों को नकारा है। केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि भाजपा ये समझ के कि आखिरी सांस तक आप और दिल्ली सरकार किसानों के साथ है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को संयम बरतने की अपील की है।

    गुरुवार को राघव चड्ढा के दफ्तर में हुई थी तोड़फोड़

    आपको बता दें कि गुरुवार को राघव चड्ढा के ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया था। राघव चड्ढा ने इस हमले का आरप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया था। राघव चड्ढा ने घटना के बाद एक वीडियो ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। वीडियो में कुछ लोग पुलिस की मौजूदगी में उनके ऑफिस के दरवाजे और सीसे तोड़ते दिख रहे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+