MCD घोटाले पर राजनीति तेज, उपराज्यपाल के घर प्रदर्शन करने जा रहीं आतिशी मार्लेना हिरासत में
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सत्ताधारी पार्टी 'आप' और बीजेपी के बीच सियासी जंग जारी है। शनिवार को आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तरी एमसीडी पर 1500 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया था। उत्तरी एमसीडी में बीजेपी के मेयर हैं, ऐसे में बीजेपी नेताओं ने भी AAP पर जमकर पलटवार किया। इस बीच आप विधायक राघव चड्ढा अपने कई साथियों के साथ गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर प्रदर्शन करना चाहते थे, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।
Recommended Video

दरअसल एमसीडी घोटाले को लेकर विधायक राघव चड्ढा ने दिल्ली पुलिस से गृहमंत्री के आवास के बाहर शांतिपूर्वक प्रदर्शन की इजाजत मांगी थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने कोरोना महामारी का हवाला देते हुए उससे इनकार कर दिया। इसके बाद विधायक राघव रविवार सुबह अपने विधायकों के साथ गृहमंत्री आवास की ओर जाने लगे। जिस पर दिल्ली पुलिस ने राघव चड्ढा, विधायक ऋतुराज, कुलदीप कुमार, संजीव झा को रास्ते से गिरफ्तार किया।
वहीं राघव चड्ढा ने ट्वीट कर लिखा- "BJP शासित MCD ने दिल्ली के इतिहास का सबसे बड़ा 2500 करोड़ रुपये का घोटाला किया। हमने गृह मंत्री अमित शाह जी से मिलने का समय मांगा तो उन्होंने मुझे मेरे आवास से ही गिरफ्तार कर लिया है। अमित शाह जी, आप अपनी पुलिस के दम पर अपनी पार्टी का भ्रष्टाचार क्यों दबाना चाहते हैं"? वहीं आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर बताया कि विधायक ऋतुराज को भी गिरफ्तार किया गया है।
ये है AAP का आरोप
आतिशी मार्लेना ने कहा कि नॉर्थ MCD बार-बार कहती है कि हमारे पास डॉक्टरों, 'नर्सों और कर्मचारियों को देने के लिए पैसा नहीं है लेकिन नॉर्थ MCD साउथ MCD का ढाई हजार करोड़ रुपये का बकाया माफ कर उसे जीरो कर सकती है। तो सवाल ये है कि ढाई हजार करोड़ रुपये गए कहां?' इसके अलावा आतिशी मार्लेना ने ऐलान किया था कि MCD के कथित घोटाले को लेकर AAP कार्यकर्ता 13 दिसंबर को दिल्ली के उपराज्यपाल और गृहमंत्री अमित शाह के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications