आगरा के कॉलेज में जूनियर से अश्लील मैसेज पढ़वाते थे सीनियर छात्र
आगरा। शिक्षण संस्थानों में यूं तो रैगिंग पूरी तरह से वर्जित है और ऐसा करते पाए जाने पर सजा का प्रावधान है। लेकिन आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में छात्र अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। यहां छात्रों ने रैगिंग का नया तरीका ढूंढ़ निकाला हैय़ यहां छात्र व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर जबरन अन्य छात्रों से पढ़वाते हैं, लेकिन जो छात्र ऐसा करने से इनकार करता है उसके साथ मारपीट की जाती है। कई पीड़ित छात्रों ने इस बाबत अपने माता-पिता से शिकायत की है साथ ही कॉलेज की एंटी रैगिंग सेल को भी जानकारी दी है।

छात्रों से डिलीट कराए गए मैसेज
घटना सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन इसे दबाने में जुट गया है और तमाम छात्रों के फोन से इन अश्लील मैसेज को डिलीट करने को कहा जा रहा है। आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए छात्रों के मैसेज डिलीट कराए जाए रहे हैं और उन्हें चेतावनी दी जा रही है कि वह भविष्य में इस तरह की हरकत ना करें। जानकारी के अनुसार सीनियर छात्रों ने अपने जूनियर छात्रों को अश्लील मैसेज व्हाट्सएप पर भेजे हैं, इसके अलावा इन मैसेज में छात्रों का हेयर स्टाइल, ड्रेस आदि तक तय किया गया है।

क्या है इस मैसेज में
सीनियर छात्र जूनियर छात्रों को एकांत में बुलाते हैं और उनसे इन अश्लील मैसेज को पढ़ने को कहते हैं, साथ ही जो छात्र ऐसा करने से इनकार करता है उसके साथ मारपीट करते हैं। छात्रों को सात पेज का मैसेज भेजा गया है जिसमे पहले पेज पर रोज की याद रखने वाली बात, दूसरे पर खुद का परिचय देने की बात कही गई है और संस्थान की शपथ भी इसमे दर्ज है। तीसरे पेज पर शारीरिक अंगों की परिभाषा, लड़कियों के प्रकार, मेडिकल कोर्ट की परिभाषा, लॉ ऑफ न्यूटन आदि बताया गया है।

अश्लील भाषा में मैसेज
गौर करने वाली बात यह है कि यह सभी बातें अश्लील भाषा में लिखी गई है। जानकारी के अनुसार सीनियर छात्र जूनियर छात्रों को क्लास खत्म होने के बाद एकांत में बुलाते हैं और उन्हें इसे पढ़ने के लिए कहते हैं। जो छात्र इससे इनकार करता है उसके साथ मारपीट करते हैं। घटना सामने आने के बाद एंटी रैगिंग सेल ने आरोपी छात्रों को तलब करके उनके फोन से इन मैसेज को डिलीट करवाया।

नहीं मिली लिखित शिकायत
वहीं इस मामले में एंटी रैगिंग सेल के अध्यक्ष एसके कठारिया का कहना है कि उन्हें लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल जीके जनेजा ने सभी फैकल्टी के सीनियर छात्रों के साथ मीटिंग की और रैगिंग के दुष्परिणाम के बारे उन्हें चेतावनी दी है। यही नहीं कॉलेज के भीतर फ्रेशर पार्टी पर भी रोक लगा दी गई है। आपको बता दें कि इससे पहले भी इस कॉलेज में इस तरह की घटना सामने आ चुकी है, जब 2015 में छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया था।
इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी का नंबर दिखाकर देता था झांसा, सांसद बनवाने के नाम पर ठगे 1 करोड़
-
Uttar Pradesh Gold Price: ईद पर Lucknow-Agra समेत 8 शहरों में 24K-22K गोल्ड रेट क्या? कहां महंगा-कहां सस्ता? -
Kal Ka Mausam: 22 मार्च को Delhi-UP समेत किन राज्यों में बारिश का IMD अलर्ट? ओलावृष्टि-वज्रपात संकट कहां? -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज












Click it and Unblock the Notifications