'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल
Kunickaa Sadanand: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कुनिका सदानंद एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लव लाइफ से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
लव लाइफ पर खुलकर बोलीं कुनिका सदानंद
62 साल की एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने बेबाक अंदाज में बताया है कि उनके जीवन में अब तक कुल 6 रिश्ते रह चुके हैं, जिनमें अलग-अलग तरह के अनुभव शामिल रहे। उन्होंने अपने सभी रिश्तों से बहुत कुछ सीखा है।

कुनिका के 2 लिव-इन, 2 शादियां और 2 रिलेशनशिप
कुनिका सदानंद ने अपने रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि वह 2 लिव-इन, 2 शादियां और 2 रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कहा- हर रिश्ते ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है लेकिन मेरे लिए सबसे जरूरी हमेशा प्यार और समर्पण रहा है। मेरे लिए किसी भी रिश्ते की नींव प्यार है। बिना उसके कोई रिश्ता टिक नहीं सकता।
पहली शादी बनी सबसे बड़ा चैलेंज
-कुनिका सदानंद ने अपनी पहली शादी को लेकर भी खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि पहली शादी में कम उम्र और अनुभव की कमी के चलते उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।
-कुनिका ने कहा- मैं मॉडर्न फैमिली से थी लेकिन मेरी शादी पारंपरिक मारवाड़ी परिवार में हुई थी, जहां सख्त रीति-रिवाजों का पालन करना पड़ ता था। उन्होंने कहा कि दिनभर घूंघट में रहना उनके लिए एक बड़ा बदलाव था जिसे अपनाना आसान नहीं था।
एक्ट्रेस की दूसरी शादी भी नहीं चली
आपको बता दें कि कुनिका सदानंद की दूसरी शादी विनय लाल से हुई थी जो अमेरिका में रहते थे। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया था। इस शादी से उनका एक बेटा है-अयान लाल। तलाक के बाद उन्होंने अपने बेटे की परवरिश पर ध्यान दिया था और अपनी जिंदगी को नए सिरे से आगे बढ़ाया था।
सिंगर कुमार सानू के साथ था कुनिका का अफेयर
कुनिका सदानंद की पर्सनल लाइफ उस वक्त भी सुर्खियों में आई थी जब उनका नाम मशहूर सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) के साथ जुड़ा था। बिग बॉस 19 में भी कुनिका ने इस रिश्ते का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे लेकिन सिंगर के पहले से शादीशुदा होने की वजह से ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका था।
'रिश्ते निभाने के लिए समझदारी जरूरी है'
-कुनिका सदानंद के मुताबिक रिश्ते निभाने के लिए समझदारी जरूरी है। सिर्फ आकर्षण नहीं भावनात्मक जुड़ाव भी अहम होता है। ऐसे में हर रिश्ता कुछ सिखाकर जाता है।
-कुनिका सदानंद की ये बेबाकी एक बार फिर दिखाती है कि बॉलीवुड सितारे अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात करने से पीछे नहीं हटते, चाहे वो रिश्तों की सच्चाई ही क्यों न हो।












Click it and Unblock the Notifications