Indian Railway Advisory: 26-27 मार्च की रात रेलवे का सिस्टम ठप, बुकिंग समेत ये 8 सेवाएं रहेंगी बंद-LIST
Indian Railway Advisory: अगर आप 26 या 27 मार्च की रात ट्रेन टिकट बुक करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। Indian Railway ने एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है, जिसके मुताबिक 26-27 मार्च 2026 की रात दिल्ली का PRS (Passenger Reservation System) करीब 5 घंटे के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा।
इसका सीधा असर टिकट बुकिंग और PNR चेक जैसी सेवाओं पर पड़ेगा। यह मेंटेनेंस यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। आइए जानते हैं कब और कितनी देर बंद रहेगा सिस्टम? कौन-कौन सी सेवाएं प्रभावित होंगी?

Indian Railway Services Down on 26-27 March: कब और कितनी देर सिस्टम बंद?
- शुरुआत: 26 मार्च 2026 की रात 11:45 बजे (23:45 hrs)
- समाप्ति: 27 मार्च 2026 की सुबह 4:45 बजे तक
- कुल अवधि: लगभग 5 घंटे
इस दौरान दिल्ली PRS साइट पर कई जरूरी सेवाएं पूरी तरह अनुपलब्ध रहेंगी।
Indian Railway Ticket Booking To 8 Services Down LIST: कौन-कौन सी सेवाएं प्रभावित होंगी?
- टिकट बुकिंग (ऑनलाइन या काउंटर से आरक्षित टिकट)
- टिकट कैंसिलेशन (रद्द करना)
- PNR स्टेटस जांच (PNR Enquiry)
- करंट रिजर्वेशन (Current Availability)
- चार्ट तैयार करना (Charting)
- EDR (Exceptional Data Report)
- काउंटर पर PRS रिपोर्ट्स
दिल्ली से शुरू होने वाली ट्रेनों की ऑनलाइन बुकिंग और संबंधित पूछताछ
नोट: यह बंदी मुख्य रूप से दिल्ली PRS पर केंद्रित है, इसलिए दिल्ली से जुड़ी बुकिंग, कैंसिलेशन और PNR जैसी सेवाएं सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी। अन्य क्षेत्रों में सामान्य बुकिंग जारी रह सकती है, लेकिन दिल्ली-आधारित ट्रेनों में असुविधा हो सकती है।
Indian Railway Services Down Reason: क्यों हो रहा है यह डाउनटाइम?
उत्तर रेलवे के अनुसार, यह PNR फाइल्स के कंप्रेशन (Compression of PNR files) और सिस्टम की परफॉर्मेंस सुधार के लिए आवश्यक रखरखाव है। इससे सिस्टम की स्पीड, क्षमता और कार्यक्षमता बढ़ेगी, जिससे भविष्य में यात्रियों को बेहतर और तेज सेवा मिल सकेगी। PRS सिस्टम ही वह बैकएंड है, जो पूरे देश में आरक्षित टिकट बुकिंग को संभालता है और लंबी कतारों से मुक्ति देता है।
यात्रियों के लिए सलाह
- अगर आपकी यात्रा जल्द है, तो टिकट बुकिंग, कैंसिलेशन या PNR चेक का काम इस समय से पहले ही पूरा कर लें।
- रात के समय यात्रा प्लान करने वाले यात्री पहले से तैयारी करें, क्योंकि आधी रात के आसपास सेवाएं ठप रहेंगी।
- IRCTC ऐप/वेबसाइट या अन्य वैकल्पिक तरीकों से अपडेट चेक करते रहें, लेकिन इस विंडो में दिल्ली PRS प्रभावित रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications