IPL 2026: सबसे कम उम्र के 5 खिलाड़ी, दिग्गज टीमों को कूटकर मचा सकते हैं कोहराम
IPL 2026 Youngest Players: आईपीएल 2026 में जहां एक तरफ बड़े-बड़े नाम सुर्खियों में हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे युवा खिलाड़ी भी हैं जो अपनी कम उम्र के बावजूद चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। इस सीजन की खास बात यह है कि कई खिलाड़ी 18 साल से भी कम उम्र में दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में हैं। यही वजह है कि फैंस की नजरें अब इन यंगेस्ट टैलेंट पर भी टिकी हुई हैं।
वैभव सूर्यवंशी
इस सीजन के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। महज 14 साल की उम्र में आईपीएल जैसे बड़े मंच पर पहुंचना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इतनी कम उम्र में उनका आत्मविश्वास और खेल समझ उन्हें खास बनाती है। राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछले सीजन शतक जड़ने वाले वैभव इस बार सभी मैचों में खेलते हुए दिखाई देंगे।

आयुष म्हात्रे
आयुष भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिनकी उम्र करीब 18 साल है। पिछले सीजन भी वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे, हाल ही में वह अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम में थे। उनकी बैटिंग में आक्रामकता साफ नजर आती है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वह इस बार भी धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे।
साहिल पारिख
इस लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। वह लेग ब्रेक गेंदबाजी भी कर सकते हैं। टॉप क्रम में वह टीम को मजबूत शुरुआत देने की क्षमता रखते हैं। अब यह देखना होगा कि 18 साल का यह खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में सफल होगा या नहीं।
सात्विक देशवाल
सात्विक देशवाल एक 18 वर्षीय बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर हैं, जिन्हें RCB ने उनके 30 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा है। वह पहले टीम के साथ नेट गेंदबाज के रूप में जुड़े थे और पोंडिचेरी प्रीमियर लीग 2025 में सबसे किफायती गेंदबाज (5.90 इकोनॉमी) बनकर उभरे। अपनी 'मिस्ट्री' गेंदबाजी के कारण उन्हें आईपीएल 2026 के लिए बेंगलुरु की टीम में जगह मिली है।
विहान मल्होत्रा
19 साल के इस खिलाड़ी को RCB ने आईपीएल 2026 की नीलामी में 30 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। अपनी तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाजी और कप्तानी के अनुभव के कारण उन्हें बेंगलुरु की टीम में एक भविष्य के सितारे के रूप में देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications